फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two day theatre festival in punjab kala bhawan chandigarh

कला भवन में थियेटर फेस्टिवल, पहले दिन 'चन्नों बाजीगरनी' का मंचन

Thu, 08 Sep 2016 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Sep 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
two day theatre festival in punjab kala bhawan chandigarh
पंजाब कला भवन में चन्नों बाजीगरनी का मंचन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कला भवन में शुरू हुए थियेटर फेस्टिवल के पहले दिन सत्कार रंग मंच की ओर से 'चन्नों बाजीगरनी' नाटक का मंचन किया गया। चरण दास सिद्धू के लिखे नाटक का निर्देशन जसबीर सिंह ने किया। चन्नों बाजीगरनी नाटक में कलाकारों ने दर्शाया कि मंजिल पाने के लिए सही रास्ते को चुनना जरूरी है। आज के समय में हर युवा में इतनी प्रतिभा है कि वह मेहनत कर हर मुकाम हासिल कर सकता है, जिसे वह हासिल करना चाहते हैं। लेकिन कई बार उनके द्वारा उठाया एक गलत कदम उनकी जिंदगी बर्बाद कर देता है।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही दृश्य नाटक चन्नो बाजीगरनी में देखने को मिला। इसकी कहानी चन्नो नाम की लड़की के इर्द गिर्द घूमती है। जो एक बाजीगर परिवार में जन्म लेती है और भविष्य में बाजीगरी न करके कोई और काम कर अपना नाम रोशन करना चाहती है। इसके लिए वह दिन रात मेहनत भी करती है। इसी बीच उसे राजीव नाम के लड़के से प्यार हो जाता है। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। चन्नों राजीव के लिए अपने परिवार को छोड़ने के लिए तैयार हो जाती है। लेकिन कुछ दिन बाद उसे पता चलता है कि राजीव के किसी एनआरआई लड़की से संबंध है।
विज्ञापन


जब वह राजीव से इस बारे में पूछती है तो वह उसे उसकी जाति के बारे में काफी गलत बोलता है। राजीव के इस व्यवहार को चन्नो सहन नहीं कर पाती है और राजीव को मार देती है। उसके बाद चन्नो को अदालत में पेश किया जाता है जहां पर उसका भविष्य और सपने दाव पर लग जाते हैं। लेकिन अदालत चन्नो के हक में फैसला सुनाती है और वह जीत जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशक जसबीर सिंह ने बताया कि नाटक को पेश करने का एक कारण लड़की के सपने पूरे करने के साथ-साथ सही रास्ता दिखाना भी है। अगर सपने पूरे करने हैं तो जरूरत है कि सही इंसान का चयन किया जाए। गलत रास्ते का चयन इंसान का जीवन बर्बाद कर देता है। नाटक में सन्नी गिल, नीतू शर्मा,  मनप्रीत मनी, संदीप शर्मा, गुरफतेह सिंह, अनिल शर्मा सरफराज, रनवीत कौर, हरप्रीत कौर, श्वेता शर्मा ने शानदार मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed