{"_id":"5df8f0428ebc3e87cd193953","slug":"two-children-died-due-to-roof-of-a-house-fell-in-moonak-of-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूरः घर की छत गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, चार घायल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूरः घर की छत गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, चार घायल अस्पताल में भर्ती
Tue, 17 Dec 2019 08:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Dec 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर के मूनक में स्थित बाजीगर बस्ती में घर की छत गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। परिवार के बाकी सदस्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब चार बजे बाजीगर बस्ती में रहने वाले मुंशी राम के मकान की छत गिरने से उनका पोता रिंकू राम (12) और पोती खुशी (8) की मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार के अन्य सदस्य मुंशी राम (62), शीला देवी (60), डीसी राम, सुखा प्रकाश, वीरो, सुखो पाशो भी साथ ही अन्य कमरे में सोए हुए थे। मुंशीराम व उसकी पत्नी अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि छत गिरने की आवाज सुनकर भागकर आए पड़ोसी रांझा राम भी घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें संगरूर अस्पताल में भेज दिया गया। मौके पर मौजूद पार्षद काला राम, नगर पंचायत में सुपरवाइजर परमजीत लोगों की सहायता से मलबा हटाने में जुट गए। इस घटना को लेकर शहर में गम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घटना पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भीम सैन गर्ग, केवल कृष्ण हरियाऊ वाले, गुलजारी सिंह ने शोक जताया।
विज्ञापन