फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two brothers running a fast food shop in Dadumajra Colony were attacked

Chandigarh News: डड्डूमाजरा कॉलोनी में फास्ट फूड की दुकान चला रहे दो भाइयों पर हमला

Tue, 08 Jul 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two brothers running a fast food shop in Dadumajra Colony were attacked
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा कॉलोनी में फास्ट फूड की दुकान चला रहे दो छात्रों पर तेजधार हथियारों और ज्वलनशील पदार्थ से हमला कर दिया। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ की। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया। मलोया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




23 वर्षीय पीड़ित आकाश ने बताया कि उसने हाल ही में फार्मेसी की पढ़ाई पूरी की है, जबकि उसका 21 वर्षीय भाई सेक्टर-26 के कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। दोनों डड्डूमाजरा कॉलोनी में डिस्पेंसरी के सामने मार्केट में फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। आकाश ने बताया कि 4 जुलाई को हमलावर शराब के नशे में दुकान पर आए और गाली-गलौज करते हुए खाने-पीने का सामान तैयार करने को कहा। जब उन्होंने गाली देने से रोका तो हमलावर वहां से चले गए और साथियों के साथ आकर सामान फेंककर चले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत देने के बाद रात साढ़े दस बजे हमलावरों ने उनके घर पर फिर पथराव किया। जिसके बाद पीड़ित ने फिर से मलोया थाने में शिकायत दी। इसके बाद आरोपी रविवार रात को फिर से दुकान में पहुंचे और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आकाश के अनुसार आरोपियों ने उसके भाई 21 वर्षीय राहुल पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, जिससे उसका हाथ जल गया।
विज्ञापन




मलोया थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed