{"_id":"5f43e0838ebc3eaae3320d6b","slug":"two-brothers-arrested-for-stabbing-and-killing-a-young-man-chandigarh-news-pkl385652761","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू घोंपकर युवक की हत्या करने वाले दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू घोंपकर युवक की हत्या करने वाले दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कॉलोनी नंबर चार में रंजिश के चलते संदीप के सीने पर चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान स्थानीय निवासी आकाश और विकास के रूप में हुई है। मंगलवार को उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं सोमवार को जीएमसीएच-32 में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि संदीप मलोया स्थित हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स में परिवार समेत रहता था। रविवार रात संदीप और माता-पिता इंडस्ट्रियल एरिया की कॉलोनी नंबर-4 स्थित अपने पुराने घर के पास दवा लेने गया था। थोड़ी देर बाद वहां से घर लौटते वक्त आरोपियों ने रंजिश के चलते घेरकर संदीप से मारपीट शुरू कर दी। मामला इस कदर बिगड़ा कि आरोपियों ने उसके सीने पर चाकू से तीन बार हमला कर कर दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने फौरन संदीप को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कॉलोनी नंबर चार के रहने वाले दो भाई आकाश, विकास समेत अन्य के खिलाफ 302 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था। संदीप के बड़े भाई रिंकू ने बताया था कि संदीप पहले ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। कॉलोनी नंबर चार के रहने वाले वीरेंद्र समेत अन्य के साथ कुछ समय पहले हुए झगड़े में संदीप का भी नाम सामने आया था। इसी के चलते संदीप से आरोपी रंजिश रखते थे। संदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं पुलिस अब आकाश और विकास को दबोचकर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।