फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested with three and a quarter kilos of opium

Chandigarh News: पौने तीन किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार सीआईए को मिला था इनपुट, दो दिन के रिमांड पर भेजे

Tue, 02 Apr 2024 08:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Apr 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with three and a quarter kilos of opium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। सीआईए स्टॉफ मोहाली ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे पौने तीन किलो (2 किलो 750 ग्राम) अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान उमेश यादव व प्रदीप यादव दोनों निवासी गांव केंदुआ थाना गिदौर जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना जीरकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को दो दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।


सीआईए स्टॉफ पुलिस को इनपुट मिला था कि उमेश यादव व प्रदीप यादव झारखंड से भारी मात्रा में अफीम लाते हैं और उसकी मोहाली जिले में तस्करी करते हैं। सीआईए टीम को सूचना मिली कि दोनों जीरकपुर की छत लाइट प्वाइंट पर मौजूद हैं और अपने ग्राहक को सप्लाई देने आए हैं। पुलिस ने सूचना पर जगह रेड की और दोनों को डीएसपी जीरकपुर सिमरनजीत सिंह की अगुवाई में गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपियों के बैग की तलाशी ली तो बैग में रखे कपड़ों में से 2 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि उमेश यादव व प्रदीप यादव यह अफीम हजारी बाग झारखंड से लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed