फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two arrested for snatching 1500 rupees from person

व्यक्ति से डेढ़ हजार रुपये छीनने के मामले में दो गिरफ्तार

Fri, 14 May 2021 02:10 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for snatching 1500 rupees from person
चंडीगढ़। कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट के पास एक व्यक्ति से मारपीट कर डेढ़ हजार रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपियों की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले रवि (28) और जालंधर के चमन लाल निवासी (29) के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बृजेश कुमार (42) ने बताया कि वह कजहेड़ी का रहने वाला है। बीते बुधवार को वह रिश्तेदार के यहां से सामान लेने जा रहा था। ट्रिब्यून चौक पार करते ही कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो उसे बाथरूम आ गया। जैसे ही जंगल की तरफ गया तो युवकों ने उसे घेरकर मारपीट की और जबरन उसकी जेब से डेढ़ हजार रुपये छीनकर दोनों फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके बाद में दोनों को सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed