फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two accused robbed ear-tops chain and locketat from women at gunpoint in Zirakpur

जीरकपुर में महिला से गन पॉइंट पर लूट: दिनदहाड़े दुकान में घुसे आरोपी, कानों के टॉप्स, चेन व लॉकेट छीनकर फरार

Sun, 04 Aug 2024 08:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2024 08:20 PM IST
सार

मोहाली के जीरकपुर में दिनदहाड़े दो लुटेरों ने गन पॉइंट पर महिला से उसकी गोल्ड ज्वेलरी लूट ली। आरोपियों ने दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Two accused robbed ear-tops chain and locketat from women at gunpoint in Zirakpur
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के जीरकपुर में दिन दिहाड़े एक महिला को गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात जीरकपुर के शिवा एन्क्लेव में हुई है, जहां कपड़ों की दुकान पर बैठी महिला से कानों के टॉप्स दरिंदगी से छीने गए, जिस कारण उसके कान फट गए और खून बहने लगा। यही नहीं लुटेरों ने उसकी चेन व लॉकेट भी झपटी और फरार हो गए। 
विज्ञापन


दोनों लुटेरे वारदात को अंजाम देकर बाइक से भागते हुए दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। दोनों की उम्र 22 से 25 वर्ष हैं। लूट की शिकार महिला की पहचान मुस्कान अरोड़ा के रूप में हुई है। लूट के बाद एसएचओ जीरकपुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है।
विज्ञापन


कपड़े पसंद किए, बोले पैसे लेकर आते हैं
मुस्कान अरोड़ा ने पुलिस बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे वह शिव एन्क्लेव में अपनी कपड़ों की दुकान पर बैठी थी। उनकी दुकान में जैंट्स कपड़े मिलते हैं। इसी दौरान दो युवक काले रंग की बाइक पर आए। उन्होंने आते ही कपड़े पसंद करने शुरू किए। कुछ देर कपड़े देखते रहे बाद में दो पैंट व एक टी-शर्ट पसंद कर ली। बाद में वह बोले की वह एटीएम से पैसे निकालकर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट बाद दोबारा आए आरोपी
करीब 15 मिनट बाद दोनों आरोपी दोबारा से दुकान पर आए और आते ही एक युवक ने मुस्कान अरोड़ा पर पिस्टल तान दी। दूसरे लुटेरे ने मुस्कान के दोनों कानों में डाले हुए टॉप्स छीन लिए जिससे उसके कान फट गए और खून बहने लगा। वह चिल्लाई तो लुटेरे ने उसके गले से चेन व लॉकेट भी झपट लिया। उसके बाद दोनों बाइक पर फरार हो गए।


क्या कहती है पुलिस
डीएसपी जीरकपुर डीएसपी सिमरनजीत सिंह का कहना है कि लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की सीसीटीवी फुटेज हमारे पास है, जल्द ही दोनों आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed