सिर पर डंडा मार 49 साल की महिला को किया था बेहोश, फिर दुष्कर्म कर गला घोंट की थी हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सांपला एरिया के अंतर्गत आने वाले गांव की 49 वर्षीय महिला की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने यूपी के मेरठ से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले महिला के सिर में चोट मारकर उसे बेहोश किया फिर दुष्कर्म कर गला घोंट कर हत्या कर दी थी।
आरोपियों की पहचान सोनीपत जिले के गांव सोहटी निवासी मनजीत उर्फ डैनी और कारौर निवासी सुनील उर्फ नन्हा के रूप में हुई है। आरोपी मंजीत ईंट सप्लायर और सुनील ट्रक चालक है। बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां उसे उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
सांपला डीएसपी नरेंद्र कादयान ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 12 जनवरी को थाना सांपला एरिया में एक महिला की हत्या के आरोप में मनजीत उर्फ डैनी के खिलाफ महिला के दामाद की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद सीआईए - 2 को जांच सौंपी गई। प्रभारी आजाद नैन के नेतृत्व में सीआईए - 2 ने सोनीपत के गांव सोहटी निवासी मनजीत उर्फ डैनी और कारौर निवासी सुनील उर्फ नन्हा को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मनजीत उर्फ डैनी का महिला के साथ पैसे का लेन देन था। 11 जनवरी को आरोपी मनजीत अपने दोस्त सुनील उर्फ नन्हा के साथ महिला के घर पहुंचा। इस दौरान लेन-देन को कहासुनी होने पर उन्होंने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म कर गला घोंट कर हत्या की और फरार हो गए।
हत्या करने के बाद मेरठ स्थित सुनील की ससुराल चले गए दोनों
डीएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी मनजीत ने बताया कि उसने महिला से लाखों रुपये उधार ले रखे थे। आरोपी ने बताया कि महिला उसे बार-बार रुपये लौटाने की बात कहती। इससे वह परेशान रहने लगा। वारदात के दिन भी उससे लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद उसने सुनील के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और सुनील की ससुराल यूपी के मेरठ भाग गए। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को यूपी से दोनों को गिरफ्तार कर रोहतक लाई।