{"_id":"5e09068c8ebc3e87ba644e4a","slug":"twins-broters-get-8-medels-in-shooting-chandigarh-news-pkl3614986114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुड़वा भाइयों का कमाल, आठ मेडल जीतकर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुड़वा भाइयों का कमाल, आठ मेडल जीतकर मचाया धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के जुड़वा भाइयों की निशानेबाज जोड़ी विजयवीर सिद्धू और उदयवीर सिद्धू ने 63वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अब तक का अपना सबसे बड़ा प्रदर्शन कर एक दिन में 8 मेडल जीते हैं। यह चैंपियनशिप भोपाल में चल रही हैं। दोनों भाइयाें ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में जूनियर पुरुष, पुरुष सिंगल्स, जूनियर टीम इवेंट में 8 मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। विजयवीर सिद्धू ने विभिन्न इवेंट में 3 गोल्ड और एक सिल्वर पर निशाना साधा।
उदयवीर सिद्धू ने एक गोल्ड, दो सिल्वर, एक ब्राउंज मेडल पर कब्जा जमाया। दोनों भाइयाें केइस शानदार प्रदर्शन पर कोच दिलीप चंदेल ने खुशी जताते हुए कहा कि यह मेहनत और लगन का फल है। 63वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में देश के शीर्ष स्तर के शूटिंग खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
जर्मनी में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
साल 2018 में जर्मनी केसुहल में खेले गए जूनियर शूटिंग के लिए संयुक्त विश्व कप में सिद्ध ब्रदर्स रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के राइफल, पिस्टल और शॉटगन टूर्नामेंट में उदयवीर, भाई विजयवीर और आदर्श की टीम ने 1707 अंक के जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ टीम स्पर्धा का गोल्ड मेडल हासिल किया। इस वर्ल्ड कप में भारत दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्राउंज के साथ तालिका में पहले स्थान पर रहा था। चीन और थाईलैंड एक-एक गोल्ड के साथ दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे थे।
विज्ञापन
दोनों डीएवी-10 के स्टूडेंट
उदयवीर सिद्धू और विजयवीर सिद्धू डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 स्टूडेंट हैं। प्रो. अमरिंदर मान ने खुशी जातते हुए कहा कि दोनों भाई बेहतरीन स्टूडेंट और शानदार निशानेबाज हैं। इससे पहले गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-16 के स्टूडेंट रहे हैं। सेक्टर-16 सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इनकी मां शिक्षिका हैं।