{"_id":"98f8db3a440d685b79f31da3f39d2072","slug":"tumor-of-9-kg-removed-from-stomach-of-woman-patient-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के पेट से निकाली 9 किलो की रसौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के पेट से निकाली 9 किलो की रसौली
ब्यूरो/अमरउजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों की एक टीम ने महिला के पेट से लगभग नौ किलो की रिसौली निकाली है। मामला है सोनीपत के गोहाना का। यहां के गांव खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की एक टीम ने महिला के पेट से लगभग नौ किलो की रिसौली निकाली है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने यह रिसौली लगभग डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाली है। महिला अब स्वस्थ है। इस कामयाबी पर मेडिकल निदेशक डॉ. रामचंद्र सिवाच ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव महेंद्र ने बताया कि गांव बीधल निवासी महिला केला देवी (60) इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आई थी। जब डॉक्टरों ने उनकी प्राथमिक जांच की तो पाया कि उसके पेट में एक बड़ी रिसौली है। जिसे एक बड़े ऑपरेशन के बाद ही निकाला जा सकता था।
विज्ञापन
लगभग डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद रिसौली निकालने में सफलता मिली। ऑपरेशन के दौरान डॉ. महेंद्र के साथ डॉ. विजेता, डॉ. नीतू, डॉ. सलोनी और डॉ. रितु भी थीं। डॉ. सिवाच ने बताया कि जो रिसौली निकाली गई है, वह एक फुटबाल के आकार (12 गुणा 13) से भी अधिक थी।