{"_id":"67a24acbbe26384e4f0b8a18","slug":"truck-hits-empty-school-van-from-behind-in-fog-six-vehicles-collide-driver-injured-chandigarh-news-c-46-1-spkl1013-106823-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: धुंध में खाली स्कूल वैन को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, छह वाहन टकराए, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: धुंध में खाली स्कूल वैन को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, छह वाहन टकराए, चालक घायल
Tue, 04 Feb 2025 10:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर देहात के गोराया में सुबह धुंध के कारण छह से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इसमें स्कूल वैन (ट्रैवलर) को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के वक्त बस में कोई भी बच्चा सवार नहीं था। घटना में ट्रक ड्राइवर को चोटें आई हैं।
घटना में ट्रक और वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जिन्हें गोराया पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। लोगों ने दुर्घटना की सूचना गोराया पुलिस को दी। सूचना पर सबसे पहले जांच के लिए मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंच गई थी। कुछ देर बाद थाना गोराया से भी एक पुलिस पार्टी जांच के लिए मौके पर पहुंची। सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई सरबजीत सिंह और जसविंदर सिंह ने कहा कि जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो ट्रक चालक अंदर फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को बचाया। लोगों की मदद से ट्रक चालक को बाहर निकाला गया, जो गंभीर रूप से घायल था। घायल की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। उसे सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी से सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया। यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। आगे चल रही स्कूल वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसके पीछे चल रहे टिप्पर और टाटा कैंटर में टक्कर लग गई। समय रहते पुलिस ने हाईवे को क्लियर करवाया और जाम खुलवाया।