फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck hit Activa rider, dragged him for 30 feet

ट्रक ने एक्टिवा सवार को टक्कर मारी, 30 फुट तक घसीटता ले गया

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Truck hit Activa rider, dragged him for 30 feet
चंडीगढ़। सेक्टर-55 स्थित पेट्रोल पंप के पास स्लिप रोड पर ट्रक चालक ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक ने भागने के चक्कर में एक्टिवा सवार को करीब 30 फुट तक घसीटते ले गया। राहगीरों ने चालक को मौके पर दबोच लिया। हादसे में एक्टिवा सवार की दोनों पैरों पर ट्रक का टायर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने घायल को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

सेक्टर-52 निवासी मोहन सिंह ने बताया कि वह रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक्टिवा से ससुराल में पत्नी को लेने जा रहे थे। जब वह सेक्टर-55 स्थित पेट्रोल पंप के पास मुुख्य से सड़क से स्लिप रोड की तरफ मुड़ने लगे तो पीछे से ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक्टिवा ट्रक के नीचे फंस गई और पैरों पर ट्रक का टायर चढ़ गया। ट्रक चालक टक्कर मारकर भागने के चक्कर में उसे करीब 30 फिट तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान राहगीरों ने ट्रक चालक को मौके पर काबू कर हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया। मोहन सिंह ने बताया कि वह सेक्टर 22 में चश्मा बेचता हैं। कमाने वाले वह अकेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed