फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   trimming of tree and work on roots

पेड़ की छंटाई के साथ उसकी जड़ों पर होगा काम

Thu, 12 Dec 2019 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
trimming of tree and work on roots
चंडीगढ़। सेक्टर-19 स्थित वाटिका स्कूल में एक साल पहले हेरिटेज श्रेणी में शामिल किए गए आम के पेड़ की सूख चुकी टहनियों को प्रशासन तीन दिन में व्यवस्थित ढंग से काटेगा। साथ ही पूरे पेड़ को सूखने से बचाने के लिए जड़ों पर काम किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने बुधवार को स्कूल का दौरा कर पेड़ का मुआयना किया और जड़ों की सफाई कराकर उसमें खाद डलवाई।
विज्ञापन

बता दें कि पेड़ की सूख चुकी भारी टहनियां स्कूली बच्चों के लिए बीते एक साल से खतरा बनी हुई हैं। इतना ही नहीं यहां पर डीईओ का ऑफिस भी है, जहां दिनभर परिजनों और लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में स्कूल ने कई बार पेड़ की सूख चुकी भारी टहनियों को काटने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन अब तक मामला लटका हुआ था।
विज्ञापन

बागवानी विभाग के एसडीओ प्रभात किरण ने बताया कि तीन दिन में टहनियों को व्यवस्थित ढंग से काटने के अलावा पेड़ की सुरक्षा और देखभाल के लिए प्रशासन ने बुधवार को पीएयू के विशेषज्ञ डॉ. नवतेज को टीम में शामिल किया है। वाटिका स्कूल में पिछले एक साल से आम के पेड़ का ज्यादातर हिस्सा सूख चुका है। उन्होंने कहा कि पेड़ को संरक्षित करने के लिए स्कूल प्रबंधन प्रशासन से कई बार मदद मांग चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखरेख न होने से हेरिटेज पेड़ सूखने की कगार पर
यूटी वन विभाग की ओर से 2018 में वाटिका स्कूल में लगे आम के पेड़ के हेरिटेज की श्रेणी में डाला गया था, जो अब सूखने की कगार पर है। डीसीएफ डॉ. अब्दुल कय्यूम ने बताया कि पेड़ को हेरिटेज श्रेणी में डालने के लिए मुख्य तौर पर उसकी उम्र देखी जाती है। 100 साल की उम्र के पेड़ को हेरिटेज की श्रेणी में रखा जाता है। अब बड़ा सवाल यह है कि पिछले साल पेड़ की उम्र को देखते हुए उसे हेरिटेज की श्रेणी में तो डाल दिया गया लेकिन उसकी देख-रेख नहीं की गई। वहीं, पेड़ के साथ में लगे दूसरे सूखे पेड़ को भी काट दिया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, पेड़ की सेहत पर उसके साथी पेड़ की सेहत का भी बहुत फर्क पड़ता है। अगर साथ के पेड़ सूख जाएंगे तो दूसरे पेड़ में भी बीमारी लगने और सूखने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed