फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trick valve device installed in 80 year old heart patient

80 वर्षीय दिल के मरीज में लगाई ट्रिक वाल्व डिवाइस

Fri, 22 Apr 2022 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Trick valve device installed in 80 year old heart patient
चंडीगढ़। पीजीआई में पहली बार बिना सर्जरी के शहर के एक 80 साल के बुजुर्ग के हृदय के दाईं ओर दो वॉल्व डालकर नया जीवन दिया गया। पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अब तक हृदय के बाईं ओर बिना सर्जरी के इस प्रकार एंजियोग्राफी की मदद से वॉल्व डालकर मरीजों का इलाज किया जाता था। यह पहली बार है जब इतनी उम्र के बुजुर्ग मरीज के हृदय के दाईं ओर के चैंबर में ट्रिसयुपिड लीकेज हो जाने से हार्ट फेलियर की समस्या को बिना सर्जरी किए ट्रिक नाम के वॉल्व डिवाइस को डालकर बुजुर्ग की जान बचाई गई। अभी तक हृदय के दाईं ओर वॉल्व में लीकेज के दौरान सर्जरी करनी पड़ती थी। इस सर्जरी में मरीज के सीने को चीरकर वॉल्व डाला जाता था लेकिन अब इस डिवाइस से यह जोखिम कम हो गया है।
विज्ञापन

डॉ. हिमांशु ने बताया कि इस नई तकनीक के इलाज से मरीज की मृत्यु का जोखिम 80 से 90 फीसदी तक घट गया है। ट्रिक वॉल्व डिवाइस लगने के बाद बुजुर्ग की हालत सामान्य है। यह सारी प्रक्रिया एडवांस कार्डियक सेंटर के प्रमुख प्रो. यशपाल शर्मा के नेतृत्व में की गई। ट्रिक वाल्व सबसे पहले यूरोपियन देशों में लांच हुआ था जो अब भारत में भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि हृदय के दाईं और बाईं दोनों ओर दो-दो चैंबर होते हैं। जिस बुजुर्ग मरीज के दाईं ओर के चैंबर में ये दो वॉल्व डाले गए, उनके हृदय के दाईं ओर के दोनों चैंबर में लीकेज हो गई थी। इसकी वजह से हृदय के दाईं ओर का हिस्सा बड़ा हो गया था। ऐसे में उन्हें हार्ट फेलियर से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed