फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tricity records infected five killed Chandigarh Mohali new patients found Panchkula

ट्राइसिटी में मिले रिकॉर्ड 437 नए पॉजिटिव, पांच की और मौत, चंडीगढ़ में सर्वाधिक 188 संक्रमित मिले

Thu, 27 Aug 2020 10:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 27 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tricity records infected five killed Chandigarh Mohali new patients found Panchkula
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

ट्राइसिटी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को जहां पांच और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, वहीं रिकॉर्ड 437 नए संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया। एक दिन में ट्राइसिटी में मिलने वाले नए मरीजों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या हैं। इससे पहले बुधवार को 426 मरीज मिले थे।

विज्ञापन


नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 188, मोहाली के 128 जबकि पंचकूला के 121 मरीज शामिल हैं। वहीं, मृतकों में दो पंचकूला के, दो चंडीगढ़ के जबकि एक मोहाली का रहने वाला था। दिनोंदिन संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में गुरुवार को एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 188 मरीज मिलने से हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि दूसरी तरफ अब तक के सबसे ज्यादा 181 मरीजों के डिस्चार्ज भी किया गया, जिससे थोड़ी राहत भी मिली। इससे पहले 24 अगस्त को कोरोना के 154 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। वहीं 26 अगस्त को 167 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

वहीं, चंडीगढ़ में दो संक्रमितों की मौत भी हो गई। इनमें सेक्टर-46 निवासी 76 साल के वृद्ध की जीएमसीएच 32 में इलाज के दौरान 26 अगस्त को जबकि सेक्टर-41 निवासी 54 वर्षीय पुरुष की 27 अगस्त को मौत हुई। दोनों ही मरीज कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही एक्यूट रेस्पिरेट्री फेल्योर, कार्डियक अरेस्ट, शुगर और फेफड़ों से जुड़ी अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। अब शहर में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3564 हो गई है। वहीं अब तक 40 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 92 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

उधर, मोहाली में गुरुवार को कोरोना से एक महिला की मौत हो गई जबकि 128 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। साथ ही 41 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल 63 वर्षीय महिला को मायो अस्पताल में दाखिल करवाया गया था यहां पर उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

गुरुवार को अकेले मोहाली शहर में 29 कोरोना केस सामने आए जबकि खरड़ और आसपास के इलाके में 22, ब्लॉक घडुआं और साथ लगते एरिया में 36, कुराली में 10, बनूड़ में 3, ढकौली में 19, डेराबस्सी में 7 और लालड़ू में 10 केस सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 3165 हो गई है। जिसमें से एक्टिव मरीज 1415 और ठीक हुए मरीजों की संख्या 1682 है जबकि 68 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंचकूला में कोरोना से दो लोगों की मौत

वहीं, पंचकूला में कोरोना से दो लोगों की मौत के साथ 121 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मृतकों में सेक्टर-17 निवासी 75 वर्षीय एक बुजुर्ग शामिल हैं। वह कोरोना के अलावा किडनी, लीवर की बीमारियों से पीड़ित थे। इसके अलावा 60 वर्षीय गांव मानकपुर निवासी महिला की मौत हुई है। वह भी कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं।

पंचकूला में अब तक कोरोना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा और पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला के 94 मामले आए हैं। इनमें पिंजौर के 53, सुरजपुर के 11, सेक्टर- 4, 7, 12 ए में तीन-तीन, नानकपुर, सेक्टर- 6, 15, 17 व पुराना पंचकूला और सेक्टर-25 में 2-2 मामले पॉजिटिव आए हैं।

इसी प्रकार हंगौला, कालका, सेक्टर-14, 10, 21 व 11 में भी एक-एक मामला पॉजिटिव आया है। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट किया जा रहा है। इसके अलावा पंजाब के 6, चंडीगढ़ के 3, अंबाला, हिसार व कुरुक्षेत्र के 2-2, भिवानी, कैथल, करनाल, फतेहाबाद व गुरुग्राम के एक-एक सहित 20 संक्रमित बाहर के शामिल हैं। सात मामले विदेशों से संबंधित हैं।

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 128 नए संक्रमित मरीज आए

जिले में कोरोना महामारी का कहर लगातार जारी है। वीरवार को कोरोना से जहां एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 128 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि 41 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे हैं।

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल 63 वर्षीय महिला को मायो अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां पर उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। जबकि अकेले मोहाली शहर में 29 कोरोना केस सामने आए हैं।

खरड़ और आसपास के इलाके में 22, ब्लॉक घडुआं और साथ लगते एरिया में 36, कुराली में 10, बनूड़ में 3, ढकौली में 19, डेराबस्सी में 7 और लालड़ू में 10 केस सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 3165 हो गई है। जिसमें से एक्टिव मरीज 1415 और ठीक हुए मरीजों की संख्या 1682 है। जबकि 68 लोगों की मौत हो चुकी है।

निगम में अब एसडीओ मिले पॉजिटिव, वेंडिंग सेल और ओएसडी-2 का कमरा सील

नगर निगम में वीरवार को कोरोना का दूसरा केस सामने आ गया। समाज विकास अधिकारी (एसडीओ) विवेक त्रिवेदी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में निगम ने वेंडिंग सेल और ओएसडी-2 का ऑफिस सील कर दिया। इससे पहले ज्वाइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।

वीरवार सुबह लोगों को जैसे ही जानकारी हुई कि समाज विकास अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हैं, हड़कंप मच गया। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के चलते नोडल ऑफिसर अनिल गर्ग ने तत्काल ऑफिस को सैनिटाइज कराया। उसके बाद अपनी टीम को विवेक त्रिवेदी के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाने को कहा। ऑफिस को भी सील कर दिया गया है।

वहीं विवेक त्रिवेदी के स्टाफ को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। ज्ञात हो कि वेंडिंग सेल व आरएलए की बिल्डिंग साथ-साथ ही है। बुधवार को आरएलए में भी कुछ कर्मचारी पॉजिटिव आए थे। उसके बाद आरएलए को दो दिन के लिए सील कर दिया गया था। अगले दिन ही वेंडिंग सेल में भी मामला आ गया।

सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि वेंडिंग सेल में ही सबसे ज्यादा लोगों का आना होता है। ऐसे में एसडीओ के सम्पर्क में आने वालों के बारे में भी टीम को मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed