फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tribune chowk flyover in tender

चंडीगढ़ में ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए 9 सितंबर तक कर सकते अप्लाई, 184 करोड़ लागत आएगी

Tue, 27 Aug 2019 04:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 27 Aug 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Tribune chowk flyover in tender
चंडीगढ़ का ट्रिब्यून चौक - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ ट्रिब्यून चौक पर 184 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर के लिए 9 सितंबर तक कंपनियां टेंडर के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद काम अलॉट करने केे लिए फाइल केंद्र को भेज दी जाएगी। गृहमंत्रालय के निर्देश पर नॉर्म्स पूरा करने वाली कंपनियों को काम अलॉट कर दिया जाएगा। प्रशासन सितंबर माह के अंत तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कराना चाहता है, जिसकी तैयारियां विभागीय स्तर पर पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


शहर के ट्रिब्यून चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर की लंबाई को पहले 6.5 किलोमीटर रखा गया था लेकिन बाद में इसे घटाकर 1.6 किलोमीटर कर दिया। फ्लाईओवर की लंबाई कम हो जाने से बड़ी कंपनियां टेंडर लेने के लिए आगे नहीं आईं। पहली बार जिन चार कंपनियों ने टेंडर के लिए आवेदन किया था, लेकिन वह प्लाईओवर के नॉर्म्स पूरा नहीं नहीं कर रहीं थीं। इस वजह से प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने केंद्र के निर्देश पर ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए दोबारा टेंडर निकाला गया।
विज्ञापन


अब इच्छुक कंपनियां 9 सितंबर तक आवेदन कर सकती हैं। निर्धारित समय के बाद प्रशासन सभी कंपनियों के टेंडर की फाइल केंद्र को भेज देगा। केंद्र की ओर नॉर्म्स पूरा करने वाली कंपनियों में से किसी एक कंपनी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्री-बिड में दो कंपनियों ने लिया भाग

दोबारा फ्लाईओवर के निर्माण के लिए जारी टेंडर को लेने से कतरा कंपनियां कतरा रहीं हैं। यही वजह है कि प्रशासन ने कंपनियों की शंकाओं के समाधान के लिए बीती 19 अगस्त को प्री बिड मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में केवल दो कंपनियों ने भाग लिया था। इस संदर्भ चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद का कहना है कि इस बार फ्लाईओवर के टेंडर का काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे कि जल्द से जल्द फ्लाईओवर के निर्माण शुरू कराया जा सके।

ऐसे बनेगा ओवरब्रिज
फ्लाईओवर रेलवे ओवरब्रिज से स्टार्ट होकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर-32 तक जाएगा। ट्रिब्यून चौक पर अंडरपास भी बनाया जाएगा। यहां तक कि इस पूरे प्रोजेक्ट पर खर्च को भी 390 करोड़ रुपये से घटाकर 184 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे पहले डीपीआर में हल्लोमाजरा चौक पर अंडरपास और ट्रिब्यून राउंडअबाउट पर एलिवेटेड कॉरिडोर और एलिवेटेड रोटरी बनाने का प्लान भी था, जिसे रिवाइज्ड डीपीआर में हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed