{"_id":"580672ed4f1c1b672c703db6","slug":"tribune-chowk-flyover-work-will-start-in-10-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री बोले, 10 महीने में शुरू होगा ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री बोले, 10 महीने में शुरू होगा ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर का काम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के दौरे पर आए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : File Photo
ट्रिब्यून चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है। अगले 10 महीने में ग्राउंड लेवल पर फ्लाईओवर का काम शुरू हो जाएगा। चंडीगढ़ में आयोजित क्षेत्रीय संपादक सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि डीपीआर तैयार होने के बाद अब इस पर नेशनल हाइवे अथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से मंजूरी ली जानी है। इसके बाद पर्यावरण कसेंट लेनी है। इस तरह की सभी मंजूरी मिलने के बाद टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में 10 महीने का समय लग जाएगा। गडकरी ने बताया कि स्थानीय सांसद किरण खेर इस प्रोजेक्ट में काफी रुचि ले रही हैं। जिस कारण प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है।
इससे पहले सांसद खेर ने ट्रिब्यून चौक पर रोजाना लगने वाले जाम की समस्या केनिदान के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखी थी। जिसके बाद गडकरी ने ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर बनाए जाने को मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
पहले ट्रिब्यून चौक पर क्लोवरलीफ फ्लाईओवर बनाने की योजना थी। लेकिन अब इसकी डीपीआर केवल फ्लाईओवर बनाने के लिए तैयार की गई है। बताया जा रहा है कि क्लोवरलीफ फ्लाईओवर बनाने के लिए बहुत अधिक ज्यादा चाहिए। लेकिन ट्रिब्यून चौक पर इतनी जगह नहीं है। कई बिल्डिंग और दूसरे निर्माण भी इसमें अड़चन बन रहे थे। इस कारण अब यहां फ्लाईओवर ही बनाया जाएगा।