फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Human Trial of Oxford covid Shield vaccine starts in PGI Chandigarh today

पीजीआई चंडीगढ़ में ऑक्सफोर्ड की कोविड शील्ड वैक्सीन का ट्रायल आज से, 18 को दी जाएगी डोज

Fri, 25 Sep 2020 09:52 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 25 Sep 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
Human Trial of Oxford covid Shield vaccine starts in PGI Chandigarh today
पीजीआई चंडीगढ़।

पीजीआई में ऑक्सफोर्ड के कोविड शील्ड वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। पहले दिन स्टडी प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न मानकों पर खरे उतरे 18 वालंटियरों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। पीजीआई प्रशासन के अनुसार वालंटियरों में वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए तय चयन प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन


मानक के अनुसार जैसे-जैसे वालंटियर मिलते जाएंगे, उन्हें ट्रायल में शामिल किया जाएगा। वालंटियरों पर वैक्सीन के प्रभाव का आकलन विभिन्न मापदंडों के आधार पर किया जाएगा। इस परिणाम के आधार पर पता चलेगा कि कोरोना से बचाव में यह वैक्सीन कितनी कारगर साबित होगी। पीजीआई में वैक्सीन के ट्रायल के लिए 400 से ज्यादा वालंटियर पंजीकृत किए गए हैं।

विज्ञापन

दूर हुई रुकावट

विश्वभर में चल रहे ऑक्सफोर्ड के कोविड शील्ड वैक्सीन के ट्रायल में कुछ गड़बड़ियों के सामने आने के बाद रोक लग गई थी। अब इसकी सारी रुकावटें दूर हो गई हैं। वहीं, अब सारी प्रक्रिया सामान्य होने के बाद कुछ दिनों पहले पीजीआई में ट्रायल को लेकर काम शुरू किया गया। बता दें कि कोविड शील्ड वैक्सीन के ट्रायल के लिए देशभर में पीजीआई चंडीगढ़ समेत 17 संस्थानों को चुना गया है।

वालंटियर खुद नोट करेंगे महत्वपूर्ण बिंदु
वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल में शामिल वालंटियर को एक डायरी दी जाएगी, जिसमें वह महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करेंगे। इन बिंदुओं को पीजीआई अपने ट्रायल की रिपोर्ट में शामिल करेगा। इस दौरान यह देखा जाएगा कि वैक्सीन देने के बाद वालंटियरों में एंटीबॉडी बन रही है या नहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें पॉजिटिव मरीजों को इसलिए शामिल नहीं किया जा रहा है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि ठीक हो चुके कोरोना मरीजों में खुद ही एंटीबॉडी बन चुकी होंगी।

ट्रायल में इनकी भूमिका होगी अहम
वैक्सीन के ट्रायल में कम्युनिटी मेडिसिन के साथ वायरोलॉजी, फार्मोकोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। इन विशेषज्ञों के सहयोग से ही पीजीआई में ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होगी।

कोरोना के इलाज में कोविड शील्ड वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। शुक्रवार से ह्यूमन ट्रायल शुरू होने जा रहा है। इसके लिए 18 वालंटियर विभिन्न मानकों पर चयनित किए जा चुके हैं। -प्रो. जगतराम, डायरेक्टर पीजीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed