{"_id":"5f4c16348ebc3e6a856a3e67","slug":"tree-fell-on-car-in-sector-21d-electric-pole-also-damaged-chandigarh-news-pkl3863252141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 21 डी में कार के ऊपर गिरा पेड़, बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 21 डी में कार के ऊपर गिरा पेड़, बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
sec 21 mein ek ped 2 gadion pe gira................photo/ajay verma
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-21 डी में रविवार सुबह अचानक एक पेड़ जड़ से उखड़कर गिर पड़ा। पेड़ इतना बड़ा था कि बिजली के तारों समेत दो कार भी उसकी चपेट में आ गए। बिजली के तार चपेट में आने से इलाके के कई पोल झुक गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पेड़ की चपेट में आने से दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम तत्काल क्रेन लेकर मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर रास्ते से हटाया गया। सेक्टर-21 के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप गिल ने बताया कि मकान नंबर 105 के सामने खाली पड़ी जगह पर एक पेड़ लगा था, वह जड़ से उखड़कर गिर गया है। पेड़ काफी दिनों से झुका हुआ था। इस संबंध स्थानीय निवासियों ने जिम्मेदार विभाग को सूचित भी किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह तो गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
गिल ने बताया कि पास में बने पार्क में भी ऐसे ही एक शीशम का पेड़ सूख गया है और उसके बगल में ट्रांसफार्मर लगा है। यहां कभी भी हादसा हो सकता है। ऐसे ही 2 पेड़ और हैं जो झुक गए हैं, लेकिन निगम व प्रशासन के अधिकारी ध्यान नहीं देते। जब इन पेड़ों को काटने की बात कहो तो कहते हैं कि कई विभागों से अनुमति लेनी होगी। जब कोई हादसा हो जाता है तो किसी अनुमति के बिना ही पेड़ काट दिया जाता है, जो पेड़ गिरा है प्रशासन व निगम दिनों जगह इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब बिजली के तारों की मरम्मत पर खर्चा व लोगों को असुविधा होने के बाद तत्काल पेड़ काट दिया गया। समय रहते अधिकारी व कर्मचारी सही निर्णय लें तो ऐसे हादसे न हों।