फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tree fall in rain

सफेदा का गिरा पेड़, बाल बाल बचे लोग

Mon, 19 Aug 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
tree fall in rain
चंडीगढ़। शहर के विभिन्न इलाकों में खड़े जर्जर पेड़ आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। शनिवार रात हुई जोरदार बारिश के बाद सेक्टर 40-41 के डिवाइडर के पास स्थित एक सफेदा का जर्जर पेड़ अचानक उखड़ गया। पेड़ गिरने से आसपास के घरों को नुकसान हुआ है। वहीं कई लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

सेक्टर 40सी के मकान नंबर 2458 के रहने वाले अरुण वर्मा ने बताया कि एक माह पूर्व ही इस जर्जर पेड़ को लेकर हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट को शिकायती पत्र दिया था, लेकिन विभाग की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते दो दिन से हो रही बारिश से जर्जर सफेदे का पेड़ जमीन से उखड़ गया। अरुण का कहना है कि पेड़ गिरने से निकट के घरों के एसी, बाउंड्री वॉल और वाटर टैंक को नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed