{"_id":"60da392c8ebc3e7ce75b85e4","slug":"transporters-celebrated-black-day-memorandum-submitted-to-deputy-commissioner-and-mp-chandigarh-news-pkl4182869111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों ने मनाया काला दिवस, उपायुक्त और सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों ने मनाया काला दिवस, उपायुक्त और सांसद को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने काला दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त व सांसद को के कार्यालय में ज्ञापन दिया। यह काला दिवस ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर पूरे देश में डीजल की दिनोंदिन बढ़ती हुई अप्रत्याशित कीमतों के विरोध में किया गया। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का कहना है कि यदि सरकार समय रहते ट्रांसपोर्टरों को उचित राहत नहीं देती है तो अगस्त में ट्रकों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम होगा। इसकी तैयारी चल रही है।
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव बजरंग शर्मा ने बताया कि उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ के माध्यम से प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री को अपनी मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने हमारी बात सुनी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
उन्होंने बताया कि सौंपे गए ज्ञापन में एसोसिएशन ने सरकार से डीजल की कीमतों को कम करने, जीएसटी की जटिलताओं में सुधार करने सहित कई लंबित मांगों को पूरा करने के लिए निवेदन किया है। बजरंग शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों के कारोबार खत्म होने के कगार पर है। इसलिए सरकार को तुरंत राहत देनी चाहिए। इस मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों में बजरंग शर्मा के अलावा सरजंट सिंह, बलदीप सिंह, राम कुमार शर्मा उपस्थित रहे।