{"_id":"571f66544f1c1beb7fa91ab6","slug":"transfer-on-large-scale-in-education-department-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, जानिए कौन कहां गए?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, जानिए कौन कहां गए?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Apr 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, डाइट प्रिंसिपलों एवं उपनिदेशकों समेत 25 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अंबाला डाइट की प्रिंसिपल उमा शर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी कुरूक्षेत्र, भिवानी की जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल श्योराण को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहतक स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी भिवानी सतवीर सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर, फरीदाबाद की जिला शिक्षा अधिकारी सतिंदर कौर वर्मा को मेवात की जिला शिक्षा अधिकारी के साथ डाइट पाली की प्रिंसिपल का प्रभार दिया गया है। फतेहाबाद के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा, गुड़गांव के जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कौशिक को फरीदाबाद का जिला शिक्षा अधिकारी, गुड़गांव की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता को गुड़गांव का ही जिला शिक्षा अधिकारी और साथ में उनके पास जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का चार्ज भी रहेगा।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि गुड़गांव डाइट के प्रिंसिपल मुकेश कुमार लावणिया को नारनौल का जिला शिक्षा अधिकारी, एससीईआरटी गुड़गांव की उपनिदेशक नीलम भंडारी को सोनीपत की जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार की जिला शिक्षा अधिकारी मधुबाला को सिरसा की जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेदपाल दौलता को शाहपुर, करनाल डाइट का प्रिंसिपल, कैथल डाइट की प्रिंसिपल निर्मल रानी तनेजा को जिला शिक्षा अधिकारी कैथल और साथ में डाइट एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कैथल का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास ही रहेगा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र की जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य को तेजली, यमुनानगर डाइट की प्रिंसिपल, डाइट पलवल की प्रिंसिपल परमिंद्र कौर को कुरुक्षेत्र की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और साथ में डाइट पलवल की प्रिंसिपल का प्रभार , नारनौल की जिला शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर को गुडगांव डाइट की प्रिंसिपल, मेवात के जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा को करनाल का जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकुला की जिला शिक्षा अधिकारी सावित्री सिहाग को मोहरा, अंबाला डाइट की प्रिंसिपल, सिरसा के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार को भिवानी का जिला शिक्षा अधिकारी और साथ में उनके पास जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी भिवानी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।