फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trains running from June 1 will not have unreserved coaches

एक जून से चलने वाली ट्रेनों में नहीं होगा अनारक्षित कोच, ऐसे मिलेगी टिकट, इन बातों का रखना होगा ध्यान

Tue, 26 May 2020 07:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 May 2020 07:37 PM IST
सार

  • यात्रियों को 90 मिनट पहले पहुंचना होगा रेलवे स्टेशन
  • कंफर्म टिकट वाले यात्री ही स्टेशन में करेंगे प्रवेश, कम सामान लाना होगा

विज्ञापन
Trains running from June 1 will not have unreserved coaches
भारतीय रेलवे।

विस्तार

कोरोना के चलते भारतीय रेलवे कई नए नियम लागू कर एक जून से ट्रेनें चलाने जा रहा है। उक्त ट्रेनों में अनारक्षित कोच नहीं लगेंगे। कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी। यात्री को ट्रेन में सफर करना है तो 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। इसके अलावा यात्री कम सामान के साथ ही ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


कोरोना के लक्षण मिलने पर यात्री को ट्रेन में बैठने की अनुमति नहीं होगी और टिकट का रिफंड किया जाएगा। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक ने दी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पिता ने थमाई थी हॉकी, जुनून ने बनाया दुनिया का सितारा, पढ़ें- दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह की अनसुनी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन के बाद एक जून से शुरू हो रहीं ट्रेनों में सफर करना आसान नहीं है। रेलवे ने कई सख्त नियम लागू किए हैं। ट्रेनों में अनारक्षित कोच नहीं लगेगा। ट्रेन के वातानुकूलित कोचों में यात्रियों को कंबल व बेड शीट मुहैया नहीं करवाई जाएगी। रेलवे यात्रियों को अपना भोजन साथ लेकर चलने की सलाह देता है। प्लेटफार्मों पर खानपान की सुविधा होगी।

रिफंड के लिए यात्रा की तिथि से दस दिन के भीतर प्रक्रिया करनी होगी। स्क्रीनिंग के दौरान यात्री में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो उसे यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रियों को प्लेटफार्म और ट्रेन के अंदर सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। कोई भी तत्काल और प्रीमियम तत्काल बुकिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

कोई भी अनारक्षित टिकट जारी नहीं किया जाएगा। प्रतीक्षा सूची के टिकट धारकों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अग्रिम आरक्षण की अवधि अधिकतम तीस दिनों की होगी। इसके अलावा कई और नियम रेलवे ने लागू किए हैं। स्टेशनों पर आरक्षित टिकट के अलावा दूसरा व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed