फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Training to football coaches, got a six-day D license course

फुटबॉल कोचों को ट्रेनिंग, छह दिवसीय डी लाइसेंस कोर्स कराया

Thu, 20 Jan 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Training to football coaches, got a six-day D license course
चंडीगढ़। फुटबॉल कोचों को ट्रेनिंग के लिए चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से छह दिवसीय डी लाइसेंस कोर्स का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से 24 कोचों ने हिस्सा लिया। डी लाइसेंस कोर्स को सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित किया गया। जहां पर इन कोचों के लिए प्रैक्टिकल और थ्योरी कक्षाओं का आयोजन हुआ। शहर के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को ट्रेनिंग सेशन में भी बुलाया गया जिससे उन्हें इस खेल से जुड़ी बारीकियां भी सीखने को मिली।
विज्ञापन

डी लाइसेंस कोर्स के लिए देशभर से नामी इंस्ट्रक्टर्स को बुलाया गया था। इनमें साजिद यसूफ डार और लाल रसूल भी शामिल हैं। ये दोनों की जम्मू-कश्मीर से थे। इन दोनों इंस्ट्रक्टरों को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से डी लाइसेंस कोर्स के लिए भेजा गया था। जिन कोचो ने इनकी देखरेख में कोर्स किया वह हिमाचल, चंडीगढ़, लद्दाख, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से रहे।
विज्ञापन

छह दिवसीय कोर्स के दौरान पहले तीन प्रैक्टिकल कक्षाएं लगीं। इसमें दोनों इंस्ट्रक्टरों ने कोचों को फुटबॉल खिलाड़ियों को दी जाने वाली आधुनिक ट्रैनिंग के बारे में बताया। इसके बाद कोचों ने इंस्ट्रक्टर की बताई ट्रेनिंग पर परफारमेंस दी। इसके बाद अगले तीन दिन इन कोचों ने शहर के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को इंस्ट्रक्टर की ओर से दी गई ट्रेनिंग के बारे में बताया। इसके बाद कोर्स खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed