फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   train derail, goods train accident, rewari train accident, haryana train accident, rewari junction

रेवाड़ी में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 5 डिब्बे, दिल्ली जा रही थी

Fri, 20 May 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Fri, 20 May 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
train derail, goods train accident, rewari train accident, haryana train accident, rewari junction
रेवाड़ी जंक्शन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रेवाड़ी में आज एक मालगाड़ी सिग्नल तोड़ती हुई पटरी से उतर गई तो रेलवे अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। रेवाड़ी जंक्शन पर हुए इस हादसे में पटरियां भी उखड़ गई। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है।
विज्ञापन


फिलहाल रेलवे के आला अधिकारी और पुलिस मौके पर मौजूद है। साथ ही मालगाड़ी को फिर से पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी सीमेंट से भरी है और मालपुर से दिल्ली जा रही थी। दूसरी ओर,  रेवाड़ी एशिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों में शुमार रहा है और बहरहाल 6 लाइनों के इस रेलवे जंक्शन से प्रतिदिन 125 से अधिक ट्रेनों का आवागमन यहां से होता है।
विज्ञापन


ऐसे में अचानक ये हादसा हो जाने से आवागमन काफी प्रभावित हो गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण मालगाड़ी सिग्नल तोड़कर आगे बढ़ी। अभी घटना की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि यह गाड़ी यार्ड लाइन पर थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed