फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Train Accident: Two Goods Trains Collided Near Sirhind Two Loco Pilots Injured News in Hindi

Train Accident: फतेहगढ़ साहिब सरहिंद में बड़ा हादसा, दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन टकराई; पायलट समेत कई घायल

Sun, 02 Jun 2024 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहगढ़ साहिब
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहगढ़ साहिब Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Jun 2024 11:16 AM IST
सार

Punjab Train Accident: फतेहगढ़ साहिब सरहिंद में बड़ा रेल हादसा हुआ है। दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन आपस में टकराई हैं। पायलट समेत कई घायल हो गए। दोनों माल गाड़ियों के पायलट घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Punjab Train Accident: Two Goods Trains Collided Near Sirhind Two Loco Pilots Injured News in Hindi
Train Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहगढ़ साहिब में बड़ा हादसा हुआ है। सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर माधोपुर चौकी नजदीक रविवार तड़के करीब 3:30 रेल हादसा हुआ है। यहां दो गाड़ियों की टक्कर हो गई। एक माल गाड़ी का इंजन पलट गया और पैसेंजर गाड़ी भी चपेट में आई। 

विज्ञापन


हादसे में दो लोको पायलट घायल हो गए। इनकी पहचान सहारनपुर यूपी के विकास कुमार (37) और हिमांशु कुमार (31) के तौर पर हुई है। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में मौजूद डॉक्टर इवेनप्रीत कौर ने बताया कि विकास कुमार के सिर में हेड इंजरी आई है। हिमांशु की पीठ पर इंजरी है, हालत गंभीर है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ है। 



जानकारी के अनुसार, यह हादसा मालगाड़ियों के लिए बने डीएफसीसी ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से कोयले से लोड दो गाड़ियां खड़ी थीं। एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया और फिर इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल में फंस गया। 

हादसे में मालगाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं। जैसे ही पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हुई तो इसमें सवार सैकड़ों यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में दो लोको पायलट घायल हुए हैं।  दूसरी तरफ अंबाला से लुधियाना अप लाइन बिलकुल ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के डीआरएम समेत रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों के अनुसार
फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल की डॉ. इवानप्रीत कौर ने बताया कि ट्रेन दुर्घटना में दो घायल लोको पायलटों को राजिंदरा अस्पताल, पटियाला रेफर कर दिया गया है। दोनों सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

सरहिंद पुलिस स्टेशन के सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) रतन लाल ने बताया कि सुबह करीब 3:45 बजे हमें सूचना मिली कि एक दुर्घटना हुई है। हम मौके पर पहुंच गए हैं... दो लोको पायलट घायल हो गए हैं और उन्हें फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed