फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traders welcomed the reduction in GST rates, common people will get big relief

Chandigarh News: जीएसटी दरों में कटौती का व्यापारियों ने किया स्वागत, आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Fri, 05 Sep 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Traders welcomed the reduction in GST rates, common people will get big relief
विज्ञापन




चंडीगढ़। जीएसटी में 5 और 18 फीसदी के दो स्लैब रखने का चंडीगढ़ के व्यापारी संगठनों और उद्यमियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। उनका कहना है कि दरों में कटौती से न केवल आम जनता और कारोबारियों को राहत मिलेगी, बल्कि देश की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। व्यापारी संगठनों ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए सबका साथ, सबका विकास की दिशा में बड़ा कदम कहा। सभी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि यह निर्णय न केवल महंगाई का बोझ कम करेगा बल्कि कारोबार को नई गति देगा।

व्यापारियों को बढ़ावा, उपभोक्ताओं को राहत
उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने कहा कि खाद्य सामग्री और शैक्षणिक वस्तुओं पर जीरो टैक्स लागू करना बेहद सराहनीय है। इससे घरेलू बजट संतुलित होगा और शिक्षा अधिक सुलभ बनेगी। उन्होंने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत हर सेक्टर को इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ व्यापारी मंडल ने जताया आभार
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा और जीएसटी को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन मोहित सूद ने कहा कि जीएसटी स्लैब में कमी से मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे बिक्री और कारोबार दोनों में इजाफा होगा। उपाध्यक्ष दिवाकर सहूंजा और चेयरमैन चरणजीव सिंह ने केंद्र सरकार से अपील की कि प्रक्रियाओं को और सरल बनाया जाए और पुराने वैट केस से व्यापारियों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार करना आसान होगा
चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी और महासचिव अमित जैन ने कहा कि यह निर्णय व्यापार को आसान बनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे बाजार में रौनक लौटेगी और उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article