फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traders said, their demands full fill Kiron Kher

व्यापारी बोले, उनकी मांगें पूरी करें किरण खेर

Tue, 20 May 2014 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 May 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
Traders said, their demands full fill Kiron Kher

केंद्र में नई सरकार के आने के बाद चंडीगढ़ के व्यापारियों की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। ट्रेडर्स, व्यापारी और उद्यमियों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले सिटी के व्यापारियों की तीन प्रमुख समस्याओं को चुनाव के बाद सुलझाने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन


अब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और किरण खेर भी चुनाव में बहुमत से जीती हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं को वह जल्द से जल्द हल करेंगी।
विज्ञापन


यह हैं समस्याएं
इंडस्ट्री एसोसिएशन आफ चंडीगढ़ के अरुण महाजन ने कहा कि लीज होल्ड से फ्री होल्ड करना सबसे आवश्यक है। चंडीगढ़ में करीब दो हजार प्लाट ऐसे हैं जो लीज होल्ड पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तिहाई समय निकल भी चुका है। यदि कोई ट्रेडर या इंडस्ट्रियलिस्ट प्लाट को बेचना चाहता है तो वह बेच नहीं सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इंडस्ट्रियलिस्ट लीज होल्ड प्रापर्टी पर लोन तक नहीं ले सकता है।

मिसयूज पेनल्टी पर दीजिए राहत
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने कहा कि मिसयूज पेनल्टी पर लगने वाली पेनल्टी पांच सौ रुपये प्रति स्क्वॉयर फीट प्रति माह है। इस पेनल्टी पर कोर्ट भी अपना निर्णय दे चुकी है पर चंडीगढ़ में पेनल्टी पांच सौ रुपये ही है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों पर इतनी पेनल्टी लग चुकी है जिसके मुकाबले उनका व्यापार नहीं है। सिर्फ व्यापारी ही नहीं रेजीडेंट्स भी इससे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नई एमपी किरण खेर ने चुनाव के पहले व्यापारियों को इस पेनल्टी को कम करवाने का वायदा किया था।


टैक्स में लाएं जल्द समानता
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चीफ पैटर्न दिवाकर सहूंजा ने कहा कि चंडीगढ़ में टैक्स के रेट्स आसपास के राज्यों से ज्यादा हैं। भाजपा की नेता किरण खेर ने चुनाव के पहले टैक्स में समानता लाने के लिए वायदा किया था। अब उम्मीद है कि इस दिशा में जल्द कदम उठाएंगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के टिंबर मार्केट के व्यापारियों की मुश्किल भी काफी हैं। चंडीगढ़ में लगा टैक्स उनकी मुश्किलों को बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed