{"_id":"600c55408ebc3e340557ca09","slug":"tractor-march-against-agricultural-laws-chandigarh-news-pkl4016435178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में निकाली ट्रैक्टर रैली।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। कृषि कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में पेंडू संघर्ष कमेटी चंडीगढ़ ने शनिवार सुबह विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टरों में किसानों के समर्थन में लोकगीत बजे।
गांव धनास में सुबह सात बजे से ही ट्रैक्टर आने शुरू हो गए थे। गांव के लोगों व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं ने इस दौरान लंगर चलाए। कार और मोटरसाइकिल भी मार्च में शामिल हुए। शिअद चंडीगढ़ के अध्यक्ष हरदीप सिंह भी मार्च में शामिल रहे। किसान मजदूर एकता के नारे के साथ ही जो बोले सो निहाल के जैकारे भी लगाए गए। जय जवान जय किसान के भी नारे लगे। ट्रैक्टर रैली को रवाना करने के लिए कुछ देर के लिए अन्य वाहनों को रोका गया। इस दौरान गांव में दुकानें भी बंद नजर आईं।
पेंडू संघर्ष कमेटी के महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल ने बताया कि मार्च चंडीगढ़ के सभी गांवों से गुजरा है। इसमें मोटरसाइकिल और कारें भी शामिल हुईं। रैली गांव धनास से शुरू होकर देर शाम गांव डड्डूमाजरा के स्टेडियम में समाप्त हुुई। किसान नौजवान एकता के नेता कृपाल सिंह और प्रतीक मान ने बताया कि उनका संगठन भी इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल रहा।
विज्ञापन
धनास से शुरू होकर डड्डूमाजरा पहुंचकर संपन्न हुआ मार्च
गुरप्रीत सिंह सोमल ने बताया कि गांव धनास के बस अड्डा से शुरू होकर यह मार्च गांव सारंगपुर, खुड्डा लहौरा, खुड्डा जस्सू, खुड्डा अलीशेर, कैंबवाला, किशनगढ़, मनीमाजरा, दड़वा, मौली, रायपुरकलां, मक्खन माजरा, रायपुरखुर्द, बहलाना, हल्लोमाजरा, बुड़ैल, कजहेड़ी, अटावा, बुटेरला, बडहेड़ी, पलसौरा और मलोया होते हुए गांव डड्डूमाजरा के स्टेडियम में संपन्न हुुआ।