फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tomatoes are red, beans are 100 rupees and apples are 200 rupees per kg

Chandigarh News: टमाटर हुआ लाल, बींस सौ और सेब 200 रुपये किलो

Wed, 21 Aug 2024 06:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Tomatoes are red, beans are 100 rupees and apples are 200 rupees per kg
चंडीगढ़। बरसात के चलते सब्जी के साथ फलों की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। सेक्टर 26 मंडी में बींस 80 रुपये, जबकि सेक्टरों में 100 रुपये किलो बेचा जा रहा है। इसी तरह टमाटर और शिमला मिर्च समेत अन्य हरी सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं। इसके साथ फलों पर भी महंगाई की मार है। अलग-अलग वेरायटी का सेव 200 से 250 रुपये किलो बिक रहा है। केला 70 से 80 रुपये दर्जन पहुंच गया है।
विज्ञापन

सेक्टर 26 सब्जी मंडी के आढ़ती पिंटू ने बताया कि बरसात के कारण सब्जियों के दाम में तेजी है लेकिन अब धीरे-धीरे इसमें गिरावट आएगी। सब्जी विक्रेता अशोक कुमार का कहना है कि जिन जगहों से हरी सब्जियों की आपूर्ति होती है, वहां अच्छी बरसात है, जिससे सब्जियां खेत में खराब हो जा रही हैं। ऐसे में आपूर्ति लगातार कम होने से दाम में उछाल है लेकिन जैसे-जैसे बारिश कम होगी, वैसे-वैसे आपूर्ति सामान्य होगी और दाम में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-26 मंडी में खरीदारी करने आई किरण सिंह का कहना है कि सस्ती सब्जी के लिए मंडी आए हैं, लेकिन यहां भी दाम में ज्यादा फर्क नहीं है। अच्छा टमाटर 70 से 75 रुपये किलो बिक रहा है। अन्य सब्जियों के भाव में भी इतना ही अंतर है। वहीं, सेक्टर-35 में सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले दिलीप का कहना है कि मंडी से खरीदे गए माल में दो से तीन किलो खराब निकल जाता है जिससे ग्राहक तक पहुंचते पहुंचते रेट में अंतर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed