{"_id":"572b53334f1c1b155a5ccfec","slug":"toll-tax-toll-barrier-panchkula-toll-barrier-automatic-toll-barrier-pinjore-panchkula","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स बैरियर पर रुकने की जरूरत नहीं, सब ऑटोमेटिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल टैक्स बैरियर पर रुकने की जरूरत नहीं, सब ऑटोमेटिक
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
Updated Fri, 06 May 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला टोल बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब टोल टैक्स बैरियर पर रुकने का टोल कटवाने की जरूरत नहीं होगी। सबकुछ ऑटोमेटिक हो जाएगा। ऐसा संभव हो पाएगा ई-टोल सिस्टम से। यह जानकारी हिमालयन एक्सप्रैस वे टोल प्लाजा चंडीमंदिर के जीएम कर्नल केजेएस संधू ने दी। चंडी मंदिर टोल प्लाजा पर इस सुविधा की शुरुआत हो गई है।
विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने फास्ट टैग लेन से अपनी गाड़ी निकाली और सुविधा की सराहना की। इस सुविधा के तहत किसी भी टोल के लिए आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक से आरएफआई कार्ड मिलेगा। आरएफआई कार्ड बनवाने वाले वाहन चालकों को अब हर बार टोल पर रुककर भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।
वाहन के अगले शीशे पर यह कार्ड लगेगा और टोल पर पहुंचते ही लेजर सिस्टम से गेट खुल जाएगा। टोल के पैसे उस कार्ड के अकाउंट से कट जाएंगे। उपभोक्ता को बस कार्ड में पैसे डलवाने होंगे।

कार्ड लगे वाहनों के लिए अलग से लेन बनाई गई
पंचकूला टोल बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
कार्ड लगे वाहनों के लिए हर टोल पर दो से तीन अलग से लेन बनाई गई हैं। योजना के तहत वाहन चालकों को 10 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा, जो उनके खाते में खुद ही पहुंच जाएगा। योजना में प्रदेश के 9 टोल शामिल हैं। इन टोल पर ई-टोल के लिए सभी उपकरण लग चुके हैं। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइन के कारण चालकों को पर्ची कटवाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है।
चालकों के समय और पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) और टोल प्लाजा की ओर से एक योजना शुरू की जा रही है। योजना के तहत किसी भी टोल प्लाजा से एक बार 200 रुपये लेकर इच्छुक वाहन चालकों को रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन (आरएफआई) कार्ड दिया जाएगा। उसे गाड़ी के अगले शीशे पर लगा लिया जाएगा और उसके सहारे किसी भी टोल पर सीधे निकला जा सकता है।
यह कार्ड उपभोक्ता के किसी भी एक एकाउंट नंबर से अटैच होगा और टोल से गाड़ी निकलते ही टैक्स का रुपया उस एकाउंट से कट जाएगा। इसके लिए एनएचएआई का आईसीआईसीआई व एक्सिस बैंक से करार हुआ है। इस स्कीम का फायदा लेने के लिए वाहन चालक के पास इन दो बैंकों में से एक बैंक का अकाउंट होना जरूरी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बाद में दूसरे बैंकों से भी यह करार किया जाएगा।

इस तरह से काम करेगा पूरा सिस्टम
पंचकूला टोल बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
एनएचएआई की ओर से सभी टोल पर इसके लिए अलग से 2-3 लेन बनाई गई हैं। उन लेन के बूथ में पूरा सिस्टम कंप्यूटराइज्ड होगा, जिनपर अलग-अलग दो लेजर एंटीना लगे होंगे। जब कोई वाहन चालक कार्ड खरीदकर अपनी गाड़ी के शीशे पर लगा लेगा और वह टोल से गुजरेगा तो कार्ड का लेजर सिस्टम एंटीना के सहारे 100 मीटर पहले ही रीड कर लिया जाएगा।
इससे टोल का गेट पहले ही खुल जाएगा और उस लेन से गाड़ी सीधी निकल जाएगी। इसके तुरंत बाद ही खाते से रुपये कट जाएंगे। इसके लिए खाते में किसी भी टोल के लिए कम से कम टैक्स के रुपये होने चाहिए। अगर देश के किसी भी टोल पर कम से कम 100 रुपये का टैक्स है तो उतने रुपये खाते में होने जरूरी हैं।
पास से महंगा, रूटीन से सस्ता
इस कार्ड का फायदा उन लोगों को नहीं होगा, जो रोजाना एक टोल से गुजरते हैं और मासिक पास बनवा रखा है। हालांकि रूटीन में होने वाले भुगतान से यह कार्ड सस्ता होगा। इस मौके पर अवसर पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के अलावा एनएचएआई के प्रौजैक्ट डायरैक्टर ओसी माथुर, जीमए टोल प्लाजा चंडी मंदिर कर्नन केजेएस संधू, टोल प्लाजा मैनेजर रजनीश सैनी के अलावा कर्नल पी शर्मा भी मौजूद रहे।