फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Toll Plaza Management Allegation on Sukhpal Khaira to Cross Vehicles without Toll Tax

'आप' से निकाले जाने के बाद सुखपाल खैरा पर लगे आरोप, फेसबुक पर लाइव हुआ मामला

Mon, 05 Nov 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़(पंजाब) Updated Mon, 05 Nov 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Toll Plaza Management Allegation on Sukhpal Khaira to Cross Vehicles without Toll Tax
Sukhpal Singh Khaira
आम आदमी पार्टी से निलंबित विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर टोल प्लाजा प्रबंधकों गंभीर आरोप लगाए है, जो फेसबुक पर लाइव भी किए गए हैं। खैरा पर बहरामपुर जमींदारी के पास स्थित टोल प्लाजा पर बगैर टैक्स दिए सैकड़ों वाहन निकलवाने का आरोप लगा है। टोल प्लाजा प्रबंधकों ने खैरा के खिलाफ थाना सिंघ भगवंतपुर में शिकायत देकर दी है। थाना प्रभारी का कहना है मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल रविवार की सुबह रूपनगर से जाते हुए कपूरथला के आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने बीएससी सी एंड सी कुराली टोल रोल लिमिटेड के बहरामपुर जमींदारी के पास स्थित टोल प्लाजा पर भारी भीड़ देखकर अपना काफिला रोक लिया। खैरा गाड़ी से पीएसओ के साथ उतरे। खैरा ने टोल कर्मचारियों से कहा कि वह लोगों को परेशान कर रहे हैं। खैरा ने कहा कि ऐह लॉ दी वायलेशन है। सुप्रीमकोर्ट दी डायरेक्शन दी हरासमेंट है। लोकां तो पैसै इकट्ठे करदे हो, लोकां नूं हरासमेंट करदे हो, चुको सारे। कर्मचारियों ने इंचार्ज से बात करवाने की बात कही।
विज्ञापन


खैरा ने कहा कि गल्ल बाद च करांगे। खैरा ने कर्मचारियों को कहा कि वह प्रबंधकों को कैह कई किलोमीटरां तक लाइनां लग गईयां ने, सारे बैरियर चुको। इसके बाद खुद खैरा व उनका पीएसओ वाहन चालकों को बिना किसी टोल कटवाए जाने के लिए कहा। इसके बाद बिना टोल कटवाए दनादन सैकड़ों वाहन निकल गए। टोल प्लाजा प्रबंधकों ने संबंधित पुलिस थाना सिंघ भगवंतपुर के एसएचओ को लिखित रूप में आप विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें कहा है कि खैहरा ने गैरकानूनी ढंग से नेशनल हाइवे 205 पर गांव बहरामपुर में बने टोल प्लाजा के कामकाज में विघ्न डाला। सैकड़ों वाहन बिना टोल के गुजरने के कारण भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। थाना सिंघ भगवंतपुर के एसएचओ बलविंदर सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा प्रबंधकों की शिकायत आई है। उनसे टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी गई है। फुटेज की पड़ताल की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि टोल प्लाजा पर कितनी लंबी लाइनें लगी थी। उसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।


'आप' विधायक ने फेसबुक पर लाइव किया सारा वाकया
इस सारे वाकये को विधायक खैरा ने अपने फेसबुक पर लाइव किया। खैहरा ने फेसबुक पर कहा कि तीन मिनट से भी ज्यादा समय से लंबी लाइनें लगी हैं। लोगों परेशानी झेलनी पड़ रही है। टोल प्लाजा पर डबल फीस है। एक तरफ तो कार की रजिस्ट्रेशन करवाने के वक्त रोड टैक्स लिया जाता है। इसके बाद अब टोल प्लाजा लगा लगाकर और वह भी 25-25 या 30 किलोमीटर की दूरी पर टोल लगाए गए हैं। यह केवल पंजाब में है। वेस्टर्न कंट्री में 100 मील के बाद एक टोल प्लाजा आता है। सुप्रीमकोर्ट कहता है कि दो या तीन मिनट से ज्यादा टोल पर वाहनों की लाइनें नहीं लगाई जा सकती। उन्होंने अपना फर्ज समझते हुए टोल प्लाजा पर बूम हटवाए हैं। किसी को मरीज लेकर जाना है तो किसी विद्यार्थी को पढ़ने के लिए जाना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed