{"_id":"7e3be045389b18cdbd86103ceb433306","slug":"today-pu-professor-will-go-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का संदेश लेकर आज पाक जाएंगे पीयू के प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का संदेश लेकर आज पाक जाएंगे पीयू के प्रोफेसर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Nov 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-8 स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने पाकिस्तान के स्कूली विद्यार्थियों के लिए शांति का संदेश देते एक हजार कार्ड तैयार किए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को विद्यार्थियों ने यह कार्ड पीयू के दो प्रोफेसरों को सौंपे जो कि रविवार को एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लाहौर जा रहे हैं।
स्कूल में यह कार्यक्रम अमर उजाला और समाजसेवी संगठन युवसत्ता की ओर से किया गया था। पीयू के प्रो.मंजीत सिंह और डॉ. मोहम्मद खालिद लाहौर के स्कूलों में जाकर यह कार्ड पाकिस्तान के विद्यार्थियों को देंगे और पाकिस्तान के विद्यार्थियों के कार्ड अगले सप्ताह लेकर यहां आएंगे। जिन्हें भारतीय छात्रों को बांटा जाएगा।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य शांति को बढ़ावा देने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच प्यार को बढ़ाना है। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ.विभा रे ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि छात्रों का यह प्रयास सफल रहेगा।
विज्ञापन
उधर, शनिवार को सेक्टर-46 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सैनिकों के लिए शांति से भरे संदेश लिखे पोस्ट कार्ड तैयार किए।
अमर उजाला और समाज सेवी संस्था युवसत्ता के सहयोग से आयोजित किए जा रहे कौमी एकता सप्ताह के तहत यह पोस्टकार्ड तैयार किए गए।
कार्यक्रम का संचालन युवसत्ता संयोजक प्रमोद शर्मा ने किया। इस दौरान जयपुर से चंडीगढ़ पहुंचे गांधीवादी प्रोफेसर एमिरेट्स ओपी जोशी द्वारा तैयार 43 फुट की गांधी के जीवन को दर्शाती खास पेंटिंग को छात्र-छात्राओं को दिखाया गया।