फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today draw held for crackers sell license in the city, 96 vendors will got license

शहर में पटाखा बिक्री के लिए आज निकाले जाएंगे ड्रा, 96 विक्रेताओं को मिलेगा लाइसेंस

Tue, 03 Nov 2020 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Today draw held for crackers sell license in the city,  96 vendors will got license
चंडीगढ़। शहर में पटाखों की बिक्री के लिए मंगलवार को ड्रा निकाला जाएगा। इस बार करीब 1600 लोगों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। शहर में इस साल दिवाली पर कोरोना वायरस की वजह से सामाजिक दूरी को बरकरार रखने के लिए साइटों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इस बार शहर में 14 स्थानों पर पटाखों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एस्टेट ऑफिस ड्रॉ के जरिए 96 लोगों को पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस देगा। पिछली बार इसके लिए 1900 लोगों ने आवेदन किया था। कोरोना वायरस की वजह से पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार पटाखा बिक्री के लिए पिछले साल से कम लोग आवेदन कर सकते हैं। शहर में इस बार भी मार्केट के आगे पटाखों की स्टाल्स नहीं लगेंगी। पटाखों के लिए मेन मार्केट से करीब 200 से 300 मीटर दूर एरिया पर कई जगह स्टाल्स लगाने के लिए जगह दी जाएंगी। पिछली बार 9 जगह पटाखे बेचे गए थे, लेकिन इस बार 14 जगहों पर बेचे जाएंगे। प्रशासन की तरफ से 12, 13 और 14 नवंबर को ही पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार पिछले साल के बराबर ही इस बार भी लाइसेंस दिए जाएंगे। वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए तय मानक से ज्यादा पटाखे दुकानदार नहीं रख सकेंगे।
विज्ञापन

देवी-देवताओं की तस्वीरों वाले पटाखे नहीं बेचने का फैसला
शहर में इस बार भी पिछले साल की तरह चाइनीज पटाखों की बिक्री पर रोक रहेगी। चंडीगढ़ क्रैकर्स डीलर्स एसोसिएशन ने तय किया है कि वह इस बार भी चीन में बना कोई भी पटाखा नहीं बेचेंगे। प्रशासन की तरफ से पटाखा विक्रेताओं से कहा जाएगा कि वे त्योहारों को देखते हुए कोई भी चीन में निर्मित पटाखा न खरीदें। अगर कोई चाइनीज पटाखे बेचते हुए पकड़ा जाता है तो उसका चालान भी किया जा सकता है। चंडीगढ़ क्रैकर्स डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान दविंदर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस बार सभी विक्रेताओं से आग्रह किया है कि वह देवी-देवताओं की तस्वीरों वाले पटाखें न बेचे। वहीं, एसोसिएशन के महासचिव चिराग ने बताया कि इस साल पटाखों का उत्पादन काफी कम हुआ है। विक्रेताओं को पटाखों के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार यहां बिकेंगे पटाखे
सेक्टर-43 की अपनी मंडी मैदान
सेक्टर-46 में नया रामलीला मैदान
सेक्टर-33 सी में खाली पड़े मैदान
सेक्टर-37 सी में मंदिर के पास खाली पड़ा मैदान
सेक्टर-24 का दशहरा मैदान
सेक्टर 29 की अपनी मंडी
रामदरबार में कार बाजार वाला मैदान
मनीमाजरा का मैदान
सेक्टर-20 की मस्जिद का मैदान
सेक्टर-49 में रयान इंटरनेशनल स्कूल के पास
सेक्टर-48 में बैनियन ट्री स्कूल के पास
सेक्टर-45 में सब्जी मंडी ग्राउंड
सेक्टर-28 में गुरुद्वारा के सामने
सेक्टर-43 में दशहरा ग्राउंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed