फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   today BJP workers will descend on 19813 booths

Chandigarh News: आज भाजपा कार्यकर्ता 19813 बूथों पर 24 घंटे के लिए उतरेंगे

Fri, 09 Feb 2024 03:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
today BJP workers will descend on 19813 booths
आज भाजपा कार्यकर्ता 19813 बूथों पर 24 घंटे के लिए उतरेंगे
विज्ञापन

भाजपा का चलो गांव अभियान आज से, हर बूथ पर 51 फीसदी वोट लाना मकसद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रति माहौल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह नौ बजे से 24 घंटे के लिए बूथों पर उतरेंगे। ''गांव चलो अभियान'' के तहत प्रदेश के 19813 बूथों पर इतने ही प्रवासी कार्यकर्ता 9 फरवरी सुबह नौ बजे से 10 फरवरी सुबह नौ बजे तक रहकर मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं के विषय में बूथ क्षेत्र में रहने वाले हर वर्ग के लोगों से मुलाकात करेंगे और बूथ में वर्तमान स्थिति का आकलन करेंगे। 311 मंडल स्तरीय कार्यशाला में 19813 कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन प्रशिक्षित कार्यकर्ता से पार्टी ने उम्मीद लगाई है कि वे हर बूथ पर 24 घंटे बिताकर पिछली बार के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का काम करेंगे। इसका मकसद 51 फीसदी वोट लाना है।


मोर्चा प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
उधर, लोकसभा चुनाव में मोर्चों की भूमिका तय करने को लेकर वीरवार को प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने पार्टी के सभी मोर्चों समेत आईटी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। एक के बाद एक हुई छह बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को गांव चलो अभियान के तहत बूथ को और अधिक मजबूत करने का भी टॉस्क दिया और चुनाव में सभी मोर्चों और विभागों की भूमिका पर मार्गदर्शन किया। सभी प्रदेश पदाधिकारियों से लोकसभा की 10 की दस सीटें जीतने के लिए अभी से जुट जाने के निदेश दिए हैं। बैठक में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, तीनों प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, अर्चना गुप्ता और सुरेंद्र पुनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed