फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To Wear Jeans by Girls Banned in Haryana School, Colleges

स्कूल-कालेजों में गर्ल्स की जींस-टॉप बैन!

Thu, 30 Oct 2014 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 30 Oct 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
To Wear Jeans by Girls Banned in Haryana School, Colleges

हरियाणा में स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों के जींस-टॉप पहनने और मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर हिंदू महासभा मजबूती के साथ कायम हैं।

विज्ञापन


इस मिशन को सफल बनाने को लेकर दो नवंबर को मॉडल टाउन हिसार में हिंदू महासभा कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें और अहम फैसले लिए जाएंगे।

हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने बुधवार को सूर्य नगर में अखिल भारतीय लेखराम ब्राह्मण महासभा के  प्रधान पंडित डॉ. रामकुमार शर्मा के आवास पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में यह बात कही।
विज्ञापन

अभिभावकों से सहयोग का आह्वान

To Wear Jeans by Girls Banned in Haryana School, Colleges

महासभा द्वारा चलाई गई मुहिम का प्रदेश भर से समर्थन मिल रहा है। अगर हिंदू महासभा की मुहिम सफल हुई तो रेप और छेड़छाड़ की घटनाओं में कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि सभ्य व्यक्तियों, बुजुर्गों और महिलाओं ने इस मिशन को सराहा है। उन्होंने छात्रों के अभिभावकों से आग्रह किया है कि महासभा द्वारा चलाए गए इस मिशन को सफल बनाने में अपना सहयोग करें।

हिंदू संस्कृति का किया समर्थन
परशुराम ब्राह्मण सभा सूर्य नगर के  प्रधान पंडित रविदत्त शर्मा, अखिल भारतीय लेखराम ब्राह्मण महासभा के प्रधान डॉ. रामकुमार शर्मा, जनशक्ति एकता मंच के प्रधान राम प्रवेश शर्मा ने इस मिशन का समर्थन किया है।

इस अवसर पर हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ललित भारद्वाज, कृष्ण वाल्मीकि, हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष कृष्ण सिंधू भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed