फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To fix the student-teacher ratio, teachers will be recruited in PU

छात्र-शिक्षक अनुपात को ठीक करने के लिए पीयू में शिक्षकों की होगी भर्ती

Sat, 06 Mar 2021 02:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
To fix the student-teacher ratio, teachers will be recruited in PU
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में छात्र-शिक्षक अनुपात की पूर्ति के लिए फिर से कार्रवाई शुरू हो गई है। छात्रों की संख्या के मुताबिक शिक्षक रखे जाएंगे। एक साथ सभी शिक्षक रखे जाने संभव नहीं हैं, लेकिन 25 से 30 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया अगले माह में शुरू हो सकती है। उच्च अधिकारियों को भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

पीयू में छात्रों की संख्या 15 हजार से अधिक है और स्थायी शिक्षक लगभग 700 ही हैं। पीयू को छात्रों की संख्या के मुताबिक प्रथम चरण में 150 से अधिक शिक्षक चाहिए, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक एक साथ तैनात नहीं हो सकते। इसी कारण पिछले साल 26 शिक्षकों की रिक्तियां निकाली गई थीं, लेकिन सिंडिकेट ने कई आपत्ति लगाते हुए इस पर रोक लगा दी। अगला शैक्षिक सत्र शुरू हो गया। वर्तमान में परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं के बाद पढ़ाई फिर शुरू होगी। सूत्रों का कहना है कि इसी को देखते हुए पीयू शिक्षकों की तैनाती की तैयारी कर रही है। कमेटी की बैठक हो गई है और प्रस्ताव भी विषयवार शिक्षकों के रखे जाने का तैयार है। उच्च अधिकारियों के मुहर लगाने के बाद इनके लिए आवेदन मांगे जाएंगे। पूर्व में आए आवेदनों के अलावा कुछ रिक्तियां और निकालकर आवेदन दोबारा मांगे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed