फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   TLJ Woman Achievers Award 2019 on Women's Day

वूमेन्स डेः 35 महिलाओं को दिया गया टीएलजे वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2019, रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ

Thu, 07 Mar 2019 11:56 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 07 Mar 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
TLJ Woman Achievers Award 2019 on Women's Day
वूमेन्स डे
चंडीगढ़ स्थित हयात रीजेंसी में आयोजित लाइफस्टाइल वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2019 में अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय काम के लिए 35 महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। यह आयोजन एक महिला के जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियों पर एक पैनल चर्चा के साथ शुरू हुआ। पैनलिस्ट्स में डॉ. सुरभि दहिया, कोर्स डायरेक्टर, इंग्लिश जर्नलिज्म, नई दिल्ली, रिया शर्मा, लेखक शामिल रहीं।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. मधु चितकारा, कुलपति, चितकारा विश्वविद्यालय विवेक अत्रे, पूर्व आईएएस, लेखक और प्रेरक वक्ता के साथ चंडीगढ़ की पहली महिला एसएसपी नीलांबरी जगदाले शामिल थीं। अवार्ड प्राप्तकर्ताओं में सभी क्षेत्रों से महिलाएं शामिल थीं। इसके साथ ही कई ऐसी महिलाएं शामिल रहीं जिन्होंने अपना दमखम उद्योग जगत में भी दिखाया। इस मौके पर नर्तक पुनीत जयनंदाह और द इंजन रूम की कृतिका शर्मा ने ग्रामीण महिलाओं और उनके संघर्ष के विषय पर एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास की दृष्टिहीन छात्रा प्रेरणा भी शामिल रहीं।
विज्ञापन


 

गुरुद्वारा श्री शहीदी किला में मनाया गया वूमेन्स डे

TLJ Woman Achievers Award 2019 on Women's Day
वूमेन्स डे
चंडीगढ़ में सेक्टर 45 के गुरुद्वारा श्री शहीदी किला के सिलाई सेंटर में महिलाओं को सम्मानित करके वूमेन्स डे मनाया। वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा यह आयोजन किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की डीएसपी सीता देवी मुख्य अतिथि रहीं। कमलजीत पंछी और भारत भूषण कपिल कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। कार्यक्रम का आरंभ संस्था की प्रेसिडेंट पूजा बक्शी ने मेहमानों का स्वागत ट्राफी देकर किया।

पूजा ने कहा आज सारी दुनिया में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, नए मुकाम हासिल कर रहीं हैं। ऐसी ही महिलाओं को हम सम्मानित कर रहे हैं। मुख्य अतिथि सीता देवी ने कहा कि पूजा बक्शी का कार्य तारीफ योग्य है। वह महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। संस्था की तरफ से सिलाई सिख रही महिलाओं को मुफ्त कपड़ा भी दिया गया।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ पुलिस की एसआई मिन्नी भारद्वाज, समाज सेविका नजमा, नेहा और रविंदर, नेशनल हैंडबॉल प्लेयर दीपा, पत्रकार नीतिका माहेश्वरी, असिस्टेंट प्रोफेसर वीना रानी, रीटा रानी हाजिर रहीं। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी प्यारा, सज्जन, हरमेश, जसविंदर और संस्था के सदस्य सपना, नितिन, जगदीश, अर्चना, पूनम, वरिंदर, उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed