फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Till now only 17 percent of corona patients in Haryana needed hospital

हरियाणा में कोरोना: केस बढ़े, 17 प्रतिशत को ही पड़ी अस्पताल की जरूरत, पहले के मुकाबले जल्दी ठीक हो रहे मरीज

Thu, 13 Jan 2022 01:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 01:33 AM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर में लगातार केस बढ़ते जा रहे है, जोकि चिंताजनक है। लेकिन राहत की बात यह है कि मरीज जल्दी ठीक हो रहे हैं। 83 प्रतिशत मरीज घर ही इलाज ले रहे हैं।

विज्ञापन
Till now only 17 percent of corona patients in Haryana needed hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में बेशक कोरोना की तीसरी लहर ने तेजी से दस्तक दे दी है, लेकिन इस बार बहुत कम मरीजों को ही अस्पतालों में दाखिल करने की जरूरत पड़ रही है। जनवरी में अब तक 83 प्रतिशत कोरोना मरीज घर पर ही इलाज ले रहे हैं और कोरोना को पराजित कर रहे हैं। 17 प्रतिशत मरीजों को ही अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बार पहले की दो लहरों की बजाय जल्दी ठीक हो रहे हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा में अब कुल सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 31,150 हो चुकी है। इनमें से 25,870 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सरकारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, जनवरी में 38,728 नए केस आ चुके हैं, जबकि इनमें से 8976 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में ऑमिक्रान से एक भी मौत नहीं हुई है। अब तक कुल 169 मामले आ चुके हैं। राहत की बात ये है कि 159 मरीज ठीक हो चुके हैं और मात्र 10 मरीज ही सक्रिय हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गंभीर केसों की संख्या कम है और बिना किसी बीमारी वाले व्यक्ति तीन से चार दिन में ठीक हो रहे हैं। हालांकि, जिन लोगों को पहले से कोई दूसरी बीमारी है, उनको ठीक होने में समय लग रहा है।हरियाणा में कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ध्रूव चौधरी का कहना है कि ये अच्छी बात है कि इस बार लोग जल्दी रिकवर हो रहे हैं। क्योंकि टीकाकरण तेज गति से हुआ है। लेकिन हम लापरवाही नहीं बरत सकते। घबराने की नहीं, हमें सचेत रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के 6883 और ओमिक्रान के 7 नए केस, तीन की मौत

हरियाणा में कोरोना के 6883 और ओमिक्रान के 7 नए केस मिले हैं, जबकि गुरुग्राम-अंबाला और भिवानी में 1-1 मरीज की मौत दर्ज की गई है। एक दिन की संक्रमण दर बढ़कर 15.56 फीसदी तक पहुंच गई है और रिकवरी दर 94.92 फीसदी है। बुधवार को सबसे अधिक केस गुरुग्राम में 2704, फरीदाबाद 1037, हिसार 154, सोनीपत 252, करनाल 372, पानीपत 223, पंचकूला 734, अंबाला 444, सिरसा 56, रोहतक 133, यमुनानगर 112, भिवानी 64, कुरुक्षेत्र 164, महेंद्रगढ़ 46, जींद 93, रेवाड़ी 51, झज्जर 141, फतेहाबाद 19, कैथल 21, पलवल 22, चरखीदादरी 16 और नूंह में 25 नए मामले सामने आए हैं।  

आवश्यकता होगी तो और पांबदियां लगाएगी सरकार : विज

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोविड संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की तरफ से भी पांबदियां लगा दी गईं हैं। आवश्यकता होगी तो पांबदियां और लगाई जाएगी। संक्रमण से बचने के लिए सबसे कारगर तरीका है कि कोविड प्रोटोकाल को लोग स्वयं की प्रेरणा से लागू करें। मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग रखें, भीड़भाड़ से बचें और समय-समय पर हाथों को धोते रहें।

महम विधायक कोरोना संक्रमित, नेत्र जांच के शिविर रद्द

महम। विधायक बलराज कुंडू ने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होते ही स्वयं को आइसोलेट कर लिया है और अपनी टीम को जांच करवाने के लिए कहा है। साथ ही 13 व 14 जनवरी को लगाए जाने वाले आंखों के नि:शुल्क जांच एवं ऑपरेशन शिविरों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि विधायक बलराज कुंडू को मंगलवार से तेज बुखार, खांसी एवं गला खराब है, इसके चलते उनका कोरोना का टेस्ट कराया गया था। इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। एहतियात के तौर पर विधायक ने स्वयं को घर पर एकांतवास में रख लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed