फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thunderstorms and rain expected for next two days in chandigarh

सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ, चंडीगढ़ में अगले दो दिन आंधी-बारिश के आसार, बढ़ेगी ठिठुरन

Thu, 16 Jan 2020 10:35 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 16 Jan 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorms and rain expected for next two days in chandigarh
चंडीगढ़ में घनी बारिश - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ का असर एक बार फिर मैदानी के साथ पहाड़ी इलाकों में दिखेगा। अगले दो दिन बारिश और आंधी के आसार बन रहे हैं। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि मैदानी इलाके चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में बारिश और आंधी आ सकती है। इससे दिन के तापमान में कमी आने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़ में 16 व 17 को पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर रहेगा। 16 जनवरी को ज्यादा इलाकों में होगी, जबकि 17 को एक दो इलाकों में होने की संभावना है। दोनों दिन करीब 10 से 20 सेंटीमीटर बारिश के आसार बने हैं। यह इस महीने का चौथा पश्चिमी विक्षोभ होगा।
विज्ञापन


बुधवार को भी दिन ठंडा रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापामन सामान्य से ज्यादा रिकार्ड किया गया है। बीच-बीच में धूप निकलती रही, लेकिन ठंड पर कोई असर नहीं पड़ा। बादल आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। रात का तापमान आगे भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जाएगा। आसमान साफ होने के बाद ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर 16 जनवरी को रहने वाला है। 17 को एक दो स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि, दोनों दिन आंधी के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि आंधी के दौरान वे पेड़ के नीचे न खड़े रहें। बारिश के साथ ही धुंध की एक बार फिर वापसी हो सकती है।


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन शहरवासियों को सुबह और रात के वक्त धुंध का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 15 से 14 डिग्री और रात का तापमान 10 से नौ डिग्री के बीच रहने वाला है। अगले तीनों दिन बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed