Hindi News
›
Chandigarh
›
Thukral told the stories of partition through painting
{"_id":"618eca9d4db477003f6fbfe8","slug":"thukral-told-the-stories-of-partition-through-painting-chandigarh-news-pkl432819061","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे की सुनी कहानियों को ठुकराल ने पेंटिंग के माध्यम से किया बयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटवारे की सुनी कहानियों को ठुकराल ने पेंटिंग के माध्यम से किया बयां
सेक्टर- 16 स्थित पंजाब कला भवन में आयोजित प्रदर्शनी देखते लोग।
Link Copied
चंडीगढ़। पंजाब ललित कला अकादमी की ओर से सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में शुक्रवार को कला प्रदर्शनी वंड का उद्घाटन किया गया। इसमें जालंधर निवासी कलाकार मोंहिदर ठुकराल की वंड कला सीरीज को दर्शाया गया है। कलाकार ने बंटवारे की सुनी कहानियों को कलाकृतियों और रंगों के माध्यम से बयां किया है। कला प्रदर्शनी का आयोजन पंजाब ललित कला अकादमी की ओर से किया गया है। कार्यक्रम के दौरान कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित काम के संकलन और कवि देसराज के लेखों की किताब का विमोचन भी किया गया। कला प्रदर्शनी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
पंजाब कला भवन में लगी कला प्रदर्शनी आम जनता के लिए 19 नवंबर तक लगी रहेगी। मोंहिदर ने बताया कि बंटवारे के समय वह एक साल के थे। उन्होंने अपनी माता, बहन और दादा से उस समय की कहानियां सुनी हैं। उनकी कला में बयां किए विचार बंटवारे की कहानियों और दर्द से ही उपजे हैं। खून-खराबे के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी दोनों तरफ के लोगों के दिल में घाव अभी भी जिंदा है। कला के माध्यम से ही युवा बंटवारे की घटना को अच्छे से समझ सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि युवा कलाकार भी इतिहास को जानें और समस्याओं को संगीत, कविताओं और अन्य कलात्मक तरीकों से उजागर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।