{"_id":"5e81f8218ebc3e78bb34dd2e","slug":"three-youths-drown-in-beas-river-in-kapurthala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा: पंजाब में ब्यास नदी में मछली पकड़ने गए तीन युवक डूबे, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा: पंजाब में ब्यास नदी में मछली पकड़ने गए तीन युवक डूबे, तलाश जारी
Tue, 31 Mar 2020 09:30 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, ढिलवां (कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, ढिलवां (कपूरथला)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
ब्यास नदी में डूबने वाले तीनों युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरिया ब्यास में मछली पकड़ने गए तीन युवक डूब गए। थाना ढिलवां की पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी हुई है। अब तक युवकों का कोई सुराग नहीं लगा है। रविवार को युवक घर से दरिया ब्यास के किनारे आए थे। उसके बाद घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
थाना ढिलवां के प्रभारी इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद सुखविंदर सिंह (32) और जैक्सन (25) निवासी गांव रायपुर अराईयां और सतनाम सिंह (33) निवासी भक्कूवाल दरिया ब्यास में मछलियां पकड़ने के लिए बाइक पर आए थे।
विज्ञापन
मछलियां पकड़ते समय तीनों दरिया ब्यास में डूब गए। इसका पता पुलिस को सोमवार की सुबह दस बजे लगा जब युवकों के परिजन उनके पास आए। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ दरिया ब्यास किनारे जाकर देखा तो वहां पर एक मोटरसाइकिल, युवकों के कपड़े और मछलियां पकड़ने वाला जाल, कांटा पड़े हुए थे। युवकों का आसपास कोई अता-पता नहीं था। इस पर उन्होंने जालंधर से तुरंत गोताखोरों की टीम बुलाकर युवकों की तलाश शुरू की। अब तक युवकों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन