फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three youth accused of Snatching caught and beaten by Public in Moga

महिला के कान से बाली झपट भाग रहे तीन युवकों की बाइक फिसली, लोगों ने पकड़कर कर दी धुनाई

Fri, 07 Feb 2020 01:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three youth accused of Snatching caught and beaten by Public in Moga
आरोपियों की लोगों ने की पिटाई।

थाना सिटी की टीचर कालोनी में बुधवार की दोपहर को पैदल जा रही एक महिला के कान से बाली झपटने वाले तीन झपटमारों को मौके पर मौजूद लोगों ने धर लिया। बाइक स्लिप होने के कारण भाग नहीं सके। मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता कमलजीत कौर (35) निवासी दशमेश नगर मोगा ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे वह पैदल अपनी दोस्त के घर जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वह टीचर कालोनी के पास पहुंची तो पीछे से मोटर साइकिल सवार तीन युवकों ने कान से सोने की बाली झपट ली। 
विज्ञापन


इससे महिला के कान से खून बहने लगा तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी बीच झपटमारों की बाइक स्लिप हो गई और वे गिर गए। पुलिस के अनुसार तीनों झपटमारों की पहचान जसकरन सिंह, बिक्कर सिंह और प्रगट सिंह निवासी गांव घलकलां के रूप में हुई है। तीनों आरोपी नशा करने के आदी है और इसी को लेकर वे काफी समय से छीनाझपटी को अंजाम दे रहे थे। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को नामजद करने के बाद अदालत से उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है ताकि पूछताछ करने के बाद पता लगाया जा सके कि इससे पहले आरोपियों ने कितनी वारदातों को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed