फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three women honoured at national girl child day

राष्ट्रीय गर्ल चाइल्ड डे पर 3 महिलाओं का सम्मान

Mon, 25 Jan 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 25 Jan 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
three women honoured at national girl child day

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज झंजेड़ी ने राष्ट्रीय गर्ल चाइल्ड डे के मौके उन महिलाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी निशक्कतता, समाज के विरोध या अन्य बुरे हालात में हिम्मत न हारते हुए मंजिल हासिल की।

विज्ञापन


समागम में राष्ट्रीय डाक सेवा की डायरेक्टर आईएएस मनीषा बंसल बादल, नृत्यांगना शुभरीत कौर घुम्मण और मशहूर आरजे मीनाक्षी को सम्मानित किया गया। सीजीसी के डायरेक्टर जरनल डॉ. जेडी बंसल ने इन हस्तियों का अभिनंदन करते हुए छात्रों को उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन


आईएएस मनीषा बंसल ने बच्चों को अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल में टापर होने के बावजूद निशक्कतता के कारण उन्हें कालेज में दाखिला लेने में बहुत मुश्किल आई। आईएएस एकेडमी में जाने के लिए भी उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन, आज वे अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के चलते राष्ट्रीय डाक सेवा के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नृत्यांगना शुभरीत कौर ने बताया कि उनकी टांग काटे जाने के बाद उन्होंने अपने दृढ़ निश्चय और सख्त मेहनत के बल पर अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत बनाया। राष्ट्रीय स्तर के डांस मुकाबले में देश भर में पहला स्थान हासिल किया। मशहूर आरजे मीनाक्षी ने बताया कि उनका जन्म हरियाणा के ग्रामीण परिवार में होने के कारण उनकी दादी की सोच ने उन्हें लड़का और लड़की के फर्क का अहसास दिलाया।

लेकिन, राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त करने पर उनकी दादी ने गले लगाकर अपनी गलती का अहसास किया। सीजीसी के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने कहा कि आज के दौर में लड़कियों को शिक्षा, कॅरिअर की सोच सहित और कई बातों के लिए अपने माता-पिता की सोच पर निर्भर रहना पड़ता है।


इसलिए समाज में आज भी लड़कियों की आजादी और उन्हें अपनी सोच के अनुसार जीवन व्यतीत करने का अवसर देना जरूरी है। कालेज मैनेजमेंट इन हस्तियों को स्मृति चिह्न और शाल देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed