किसानों का भारत बंद: मोहाली में नहीं खुलेंगी 3000 दुकानें, आवाजाही भी रहेगी ठप, 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात
27 सितंबर को किसान भारत बंद करेंगे। मोहाली में सड़क और रेल यातायात ठप रहेगा। तीन हजार दुकानें बंद रहेंगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को किसानों के साथ पूरे जिले के लोग भी संघर्ष की राह का सामना करेंगे। भारत बंद के दौरान कारोबारी, नौकरीपेशा के अलावा मजदूर से लेकर आम लोग सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक वंचित होने वाली सेवाओं के चलते मुश्किलों का सामना करके समर्थन किसान आंदोलन को देंगे।
वीआईपी जिले के अंदर जरूरी वाहन चलेंगे और स्थिति ऐसी है कि रेलवे आवाजाही भी बंद रहेगी। ऐसे में किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस की तरफ से एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी सीमाओं पर तैनात रहेंगे, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो पाए। मोहाली जिला कुराली से लेकर लालड़ू तक फैला हुआ है और अलग-अलग राज्यों से जुड़ा होने के कारण जिले के अंदर सबसे ज्यादा आवाजाही रहती है।
यह भी पढ़ें: ये है चरणजीत सिंह चन्नी का नया मंत्रिमंडल, पढ़ें नए-पुराने मंत्री चेहरों का राजनीतिक सफर
ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना कारण अपने घरों से बाहर न निकलें और अगर निकलते हैं तो अपने साथ अस्पताल की पर्ची, पहचान पत्र के अलावा अन्य दस्तावेज रखें। क्योंकि किसान मोर्चे के सदस्य नाकों पर तैनात रहेंगे, जो वेरिफाई करने के बाद आगे जाने की अनुमति प्रदान करेंगे। हालांकि पुलिस अधिकारियों की टुकड़ियां भी साथ में तैनात रहेंगी, ताकि बहसबाजी की नौबत न आए।
मोहाली व्यापार मंडल ने दिया समर्थन, तीन हजार दुकानें रहेंगी बंद
मोहाली व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा ने बताया कि मोहाली का व्यापारी पहले दिन से किसानों के साथ खड़ा है। सोमवार को भी भारत बंद की कॉल का समर्थन करते हुए शहर के अंदर मार्केट में केवल केमिस्ट दुकानें ही खुलेंगी, हालांकि किराना दुकानें समेत सारी दुकानें बंद रहेंगी। खरड़ लेबर चौक पर मजदूर आठ से 10 बजे तक धरना देंगे।
सभी मॉल्स के बाहर पुलिस का रहेगा सख्त पहरा
अबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित जीरकपुर के अंदर केमिस्ट दुकानें खुली रहेंगी और सभी मॉल्स के बाहर पुलिस का पहरा रहेगा, ताकि शरारती तत्व अप्रिय घटनाओं को अंजाम न दे सकें। शहर के अंदरूनी इलाकों के अंदर स्थित मेन जगह पर किसान मोर्चे के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस अधिकारियों की टुकड़ियां तैनात रहेंगी। जबकि वीआईपी रोड के डॉमिनॉज चौक, ढकोली-पंचकूला, बलटाना-पंचकूला, पीरमुछल्ला-पंचकूला, चंडीगढ़-जीरकपु में पुलिस अधिकारियों का सख्त पहरा रहेगा। डेराबस्सी सिविल अस्पताल के अंदर सेहत सुविधाएं जारी रहेंगी। वहीं, दप्पर टोल प्लाजा पर सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक सड़क और ट्रेन सेवाओं को बाधित किया जाएगा। चार जगह सड़कें और दो जगह रेलवे लाइन पर जाम होगा।
यह भी पढ़ें: पंजाब मंत्रिमंडल का गठन: नौ पुराने और छह नए चेहरों को मिली जगह, 15 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
एंबुलेंस और मीडिया कर्मियों को आवाजाही की छूट
आवाजाही को लेकर प्रमुख हाईवे खरड़-चंडीगढ़, चंडीगढ़-अंबाला और बठिंडा-जीरकपुर भी बंद रहेंगे। भारत बंद के दौरान एंबुलेंस और मीडिया कर्मियों को आवाजाही की छूट रहेगी । जबकि केमिस्ट शॉप्स आम दिनों की तरह खुलने की इजाजत दी गई है। दूसरी ओर, भारत बंद के दौरान जिला पुलिस की तरफ से सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, बल्कि शांतिपूर्ण होने वाले भारत बंद के दौरान जिले के अंदर जिला के एसएसपी खुद इसकी निगरानी करेंगे और प्रत्येक डिवीजन के डीएसपी के साथ सीधा संपर्क में रहेंगे।