फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three suspect arrested from nawashahar

पंजाब में हाई अलर्ट: पुलिस को बड़ी सफलता, खालिस्तान समर्थक तीन संदिग्ध गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब) Updated Sun, 04 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
three suspect arrested from nawashahar
तीन संदिग्‍ध गिरफ्तार - फोटो : demo pic
पंजाब में हाई अलर्ट है, इस बीच खुफिया जानकारी के बाद बड़ी सफलता मिली है, तीन संदिग्‍ध गिरफ्तार हुए हैं। नवांशहर जिला पुलिस ने खालिस्तान समर्थक तीन संदिग्धों को पोजेवाल थानाक्षेत्र के गांव चांदपुर रुढ़की से गिरफ्तार किया है। इसमें से दो युवक चांदपुर रुढ़की के हैं, जबकि एक होशियारपुर के थाना गढ़शंकर के गांव कुक्कड़ मजारा का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार गांव कुक्कड़ मजारा निवासी युवक के गरम ख्यालियों से संपर्क थे। उसके बाद चांदपुर रुढ़की के दोनों युवक उसके संपर्क में आ गए। आरोपियों के संपर्क में लुधियाना का एक नौजवान भी था, जो चांदपुर रुढ़की के पास खेती करता है।
विज्ञापन


इंटेलिजेंस से जुड़े इनपुट के बाद हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में पुलिस की ओर से जगह जगह नाकेबंदी कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह उनके गांव में बड़ी संख्या मेें पुलिस बल पहुंची और युवकों को अपने साथ ले गई। एसएसपी सतिंदर सिंह ने  बताया कि आपरेशन अभी जारी है और टीमें इस काम में लगी हुई हैं। रविवार सुबह मीडिया को जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed