फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three sent to jail including two brothers who harbor Monty Shah

मोंटी शाह को पनाह देने वाले दो भाइयों समेत तीन जेल भेजे

Sun, 25 Oct 2020 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Three sent to jail including two brothers who harbor Monty Shah
चंडीगढ़। बुड़ैल में प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह हत्याकांड के गवाहों को गोली मारने की कोशिश करने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी मोंटी शाह को पनाह देने वाले दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पारीक कॉलोनी निवासी आरोपी परविंदर वाधवा (26), दीपक वाधवा (28) और वीरेंद्र सोनी (26) को बीते 20 अक्तूबर की रात गिरफ्तार कर तीन-तीन दिन का रिमांड लिया था।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 11 अक्तूबर की रात मोंटी शाह हाथों में दो पिस्टल लहराते हुए सोनू शाह के भाई प्रवीण शाह और बाउंसर तीरथ को जान से मारने की नियत से बुड़ैल स्थित उनके दफ्तर पहुंचा था। इसके बाद से सेक्टर-34 थाना पुलिस को आरोपी मोंटी शाह की तलाश है। पुलिस 20 अक्तूबर को मोंटी शाह को दबोचने राजस्थान पहुंची थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उस कमरे में रहने वाले दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोंटी शाह वारदात को अंजाम देने के बाद इस मकान में रुका हुआ था। पकड़े गए आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सक्रिय सदस्य थे। आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों को आश्रय, हथियार समेत वाहन उपलब्ध कराने का काम करते थे। आरोपियों ने मोंटी शाह को हथियार भी मुहैया करवाया था, जोकि उसने बुड़ैल में सोनू शाह हत्याकांड के गवाह तीरथ और प्रवीण शाह पर तानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed