फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three SCO seal in Sector 17 Chandigarh

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में तीन एससीओ सील

Sun, 13 Jul 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Jul 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three SCO seal in Sector 17 Chandigarh

यूटी प्रशासन के संपदा विभाग ने शनिवार सुबह सेक्टर-17 में तीन एससीओ में बिल्डिंग वायलेशन पाए जाने पर उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के सील कर दिया।

विज्ञापन


इन एससीओ में 12 से ज्यादा दुकानें और निजी कार्यालय चल रहे थे जो कि सील होने के बाद बंद हो गए। इन्हीं में नगर निगम के मनोनीत पार्षद सुरिंदर बाहगा का भी कार्यालय था। इस कार्रवाई से व्यापारियों में फिर हड़कंप मच गया। यहां कुछ देर तक दुकानदारों और कार्यालय के मालिकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने उपायुक्त मोहम्मद शाईन से मिलने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मिले। लगभग डेढ़ माह बाद संपदा विभाग ने एक बाद फिर से बिल्डिंगों को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 5:30 बजे पहुंची टीम:
संपदा विभाग की टीम सुबह 5:30 बजे सेक्टर-17 में जनरल पोस्ट ऑफिस के पास स्थित एससीओ 53-54-55 को सील करने के लिए पहुंची। यहां तब सिर्फ चौकीदार था। उसने इस बिल्डिंग के दुकानदारों और कार्यालय के मालिकों को फोन कर इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में सभी दुकानदार और अन्य कार्यालय के मालिक वहां पहुंच गए। लेकिन, तब तक यह एससीओ सील हो चुके थे।

पंजाब सरकार के ऑफिस को नहीं किया सील:
प्रोग्रेसिव ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर-17 के प्रेजीडेंट संजीव कुमार चड्ढा का कहना है कि तीन एससीओ के ग्राउंड, फर्स्ट और थर्ड फ्लोर में चल रहे कार्यालयों और दुकानों को सील कर दिया गया। वहीं सेकंड फ्लोर पर स्थित पंजाब सरकार के वित्त विभाग के कार्यालय को सील नहीं किया गया। यहां सबसे ज्यादा वायलेशन थी। इस ऑफिस में कुछ महीने पहले आग भी लग चुकी है।  


16 जुलाई को थी अगली सुनवाई:
क्रेजंट रिएलटर्स के अनिल कुमार, विवेक फाइनेंशियल के रवि खुंगर, सीबॉल के राजीव ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय से पहले नोटिस आया था जिसके बाद वायलेशन को हटा दिया गया था। इस मामले में 16 जुलाई को अगली सुनवाई थी। लेकिन, सुनवाई से पहले ही सील कर दिया गया। सील करने से पहले उन्हें बताया भी नहीं गया। डीसी ने तानाशाह रवैया अपनाया है। इस एससीओ में बडीज चिकन, गुरदेव ढाबा भी चल रहा था। इसके अलावा यहां वोडाफोन और टाटा की स्विचिंग यूनिट, कैरियर ओवरसीज और शेरगिल ट्रैवल्स सहित कई कार्यालय हैं।

दवाइयों की सप्लाई बंद
इस एससीओ में सिंगला मेडीकोज की भी दुकान थी। यहां से शहर में दवाई की दुकानों पर सप्लाई होती है। इसके सील होने से दवाइयों की सप्लाई पूरी तरह से रुक गई। कई लाइफ सेविंग ड्रग्स भी दुकानों को नहीं पहुंच सकीं। सिंगला मेडीकोज के मालिक विजय सिंगला ने कहा कि हमने उपायुक्त से आग्रह किया है कि हमें दवाइयों को सप्लाई करने दिया जाए।

कोट
जिन एससीओ को सील किया गया है, उनमें बिल्डिंग वायलेशन दूर नहीं हुई थी। सीलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-मोहम्मद शाईन, उपायुक्त, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed