फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people of Bhiwani died in a road accident in UP

ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत, अस्थियां प्रवाहित करने जा रहे थे

Fri, 08 May 2020 11:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 May 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three people of Bhiwani died in a road accident in UP
मृतकों की फाइल फोटो।

बुजुर्ग की मौत के बाद उनकी अस्थियां लेकर ब्रजघाट जा रहे जिले के गांव जाटू लुहारी के दो चचेरे भाइयों समेत कार चालक की उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। हापुड़ जिले के बाबूगढ़ क्षेत्र में उनकी कार की ट्रक टक्कर से हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


बुजुर्ग की मौत पर पहले ही घर में शोक था और जैसे ही इस हादसे के बारे में पता चला तो पूरे गांव में मातम छा गया। शनिवार को शवों को गांव लाया जाएगा। हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र एनएच-9 सिंभावली बार्डर पर एक ढाबे के पास हुआ। 
विज्ञापन


जाटू लुहारी निवासी बुजुर्ग 85 वर्षीय रामबिलास शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया था। शुक्रवार सुबह उनका बेटा सुंदर शर्मा (40), भतीजा संजय शर्मा (36) अस्थियां लेकर हरिद्वार में ब्रजघाट के लिए रवाना हुए। गाड़ी गांव के ही सुरेश (52) की थी, जिसे सुरेश ही चला रहा था। जब गाड़ी थाना बाबूगढ़ क्षेत्र एनएच-9 सिंभावली बार्डर पर एक ढाबे के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालात इतने दर्दनाक थे कि कार को कई जगह से काटकर शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस शवों को लेकर पोस्टमार्टम कराने पहुंची, जहां देर शाम तक एक ही शव का पोस्टमार्टम हो पाया था। अब तीनों शवों को शनिवार को ही लाया जाएगा। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि कैंटर चालक की शनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

किसी ने पिता को खोया तो किसी ने इकलौते सहारे को खो दिया

पिता की अस्थियां लेकर गया सुंदर शर्मा दिव्यांग था। उनकी पत्नी भी दिव्यांग है। उन्हें चार लड़कियां और एक लड़का, जोकि पांच माह का है। सुंदर खेतीबाड़ी करता था और दो भाइयों में बड़ा था। सुंदर का चचेरा भाई संजय फिलहाल परिवार में इकलौता ही कमाने वाला था। उसके बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है और पूरा परिवार अब उसी भी आश्रित था। उसके बुजुर्ग माता-पिता के आंसू रोके नहीं रुक रहे हैं। संजय के एक लड़का और एक लड़की है। चालक सुरेश भी इसी गांव से है और उसके एक लड़का और एक लड़की है। लड़का बीटेक का छात्र है।

तीसरे दिन शनिवार तो एक दिन पहले उठाई अस्थियां
बुजुर्ग रामबिलास शर्मा की मौत गुरुवार को हुई थी। उसी दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार को सुबह अस्थियां ली गईं। इसके अलावा अस्थियां ले जाने की अनुमति भी शुक्रवार को ही मिली। इस कारण एक दिन पहले ही अस्थियां लेकर रवाना हुए और यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed