{"_id":"5e3c46a38ebc3ee5d734e9c2","slug":"three-people-injured-in-the-blast-at-a-village-of-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में उठाने गए थे लोहा, धमाके में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में उठाने गए थे लोहा, धमाके में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
Fri, 07 Feb 2020 01:37 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के कस्बा ब्यास के अंतर्गत आते गांव म्याणी के प्रतिबंधित क्षेत्र में गुरुवार को हुए धमाके में तीन लोग जख्मी हो गए। ये तीनों यहां कबाड़ इकट्ठा करने गए थे। तीनों को अमृतसर के गुरुनानक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसमें कश्मीर सिंह और मुख्तियार सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि हीरा सिंह की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे पुलिस अधिकारी के अनुसार कस्बा व्यास के अंतर्गत आते गांव म्याणी में आर्मी का प्रतिबंधित क्षेत्र है। यहां आर्मी के जवान बम ब्लास्ट की प्रैक्टिस करते हैं। ब्लास्ट वाली जगह के आसपास गांव के लोग छुपकर बैठे रहते हैं। जैसे ही प्रैक्टिस कर सेना के जवान चले जाते हैं, ये वहां पर पड़ा लोहा उठाकर बाजार में बेच देते हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही गुरुवार को भी हुआ। सेना के जवान अभ्यास कर वापस चले गए। ये लोग जैसे ही लोहा उठाने वहां गए तो वहां बिना फटा बम इनके हाथ लग गया। उन्होंने उसे उठाया तो वह ब्लास्ट हो गया जिसमें तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन